Ethanol Mixed Petrol: इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगी तेल आयात पर निर्भरता, प्रदूषण में मिलेगी राहत

3 Min Read

Ethanol Mixed Petrol:

मुंबई, एजेंसियां। भारत ने 20% इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (E-20) का लक्ष्य समय से पांच साल पहले ही हासिल कर लिया है। सरकार अब 2027 तक 27% इथेनॉल मिश्रण का रोडमैप बना रही है। विशेषज्ञ मानते हैं कि यह कदम न सिर्फ तेल आयात पर निर्भरता घटाएगा, बल्कि प्रदूषण कम करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भी मददगार होगा।

क्यों अहम है E-20 पेट्रोल?

Ethanol Mixed Petrol:

भारत 85% कच्चा तेल आयात करता है, जिस पर हर साल 170–230 अरब डॉलर खर्च होते हैं। 80% पेट्रोल + 20% इथेनॉल से बना ई-20 आयात बिल घटाएगा और ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। गन्ना, मक्का, चावल और पराली से इथेनॉल तैयार किया जाता है, जिससे किसानों को अतिरिक्त आय होगी। पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण में कमी आएगी।

फायदे

Ethanol Mixed Petrol:

  • तेल आयात पर निर्भरता घटेगी।
  • ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
  • कार्बन उत्सर्जन और वायु प्रदूषण में कमी आएगी।
  • पराली को कचरे से ऊर्जा में बदलने का विकल्प मिलेगा।

चिंताएं

Ethanol Mixed Petrol:

  • रिपोर्ट्स के अनुसार, गाड़ियों का माइलेज 2–6% तक घट सकता है।
  • पुरानी गाड़ियों के रबर और धातु के पुर्जों को नुकसान का खतरा।
  • लंबे समय तक गाड़ी खड़ी रहने पर इंजन सीज होने की आशंका।
  • रखरखाव लागत बढ़ सकती है, खासकर पुराने और विंटेज वाहनों में।
विशेषज्ञों की राय

Ethanol Mixed Petrol:

नरेंद्र तनेजा (ऊर्जा विशेषज्ञ): भारत को 10 साल का स्पष्ट रोडमैप चाहिए, जिसमें कंपनियों, किसानों और उपभोक्ताओं के विचार शामिल हों। टुटु धवन (ऑटोमोबाइल विशेषज्ञ): मौजूदा इंजनों पर ई-20 के असर को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं है। सरकार को अध्ययन और पारदर्शी नीति की जरूरत है।

आगे की राह

Ethanol Mixed Petrol:

नई गाड़ियाँ ई-20 के अनुरूप बनाई जा रही हैं, लेकिन पुरानी गाड़ियों के लिए दिक्कतें बनी रहेंगी। सरकार का लक्ष्य पेट्रोल के साथ-साथ भविष्य में डीजल में भी इथेनॉल मिश्रण बढ़ाने का है। विशेषज्ञ मानते हैं कि भारत को ईवी, CNG, हाइड्रोजन और इथेनॉल सभी विकल्पों पर संतुलित रणनीति बनानी होगी।

इसे भी पढ़ें 

Petroleum companies: भारत को अमेरिका का बड़ा झटका, 6 पेट्रोलियम कंपनियों पर एक्शन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं