एक महीने में ₹15,000 तक ट्रांजैक्शन लिमिट
मुंबई, एजेंसियां। अब एक ही UPI ID का इस्तेमाल एक से ज्यादा मोबाइल में हो सकेगा। सरकार ने इसके लिए ‘UPI सर्किल डेलिगेट पेमेंट‘ नाम का फीचर लॉन्च किया है।
UPI सर्किल के जरिए प्राइमरी यूजर 5 लोगों को सेकेंडरी यूजर बना सकता है। सेकेंडरी यूजर हर महीने 15 हजार रुपए तक का ट्रांजैक्शन कर सकते हैं।
हालांकि, एक बार में 5000 रुपए तक का ही ट्रांजैक्शन किया जा सकेगा। सेकेंडरी यूजर के पास बैंक अकाउंट होना जरूरी नहीं है।
फुल और पार्शियल डेलिगेशन क्या है
UPI सर्किल में दो तरह के डेलिगेशन दिए गए हैं। पहला- फुल डेलिगेशन, जिसमें सेकंडरी यूजर UPI पिन एंटर करेगा।
दूसरा पार्शियल डेलिगेशन- इसमें पेमेंट तभी होगा जब प्राइमरी यूजर PIN एंटर करेगा। प्राइमरी यूजर के पास सभी सेकेंडरी यूजर्स का फुल कंट्रोल होगा। उसकी परमिशन के बिना कोई सेकेंडरी यूजर पेमेंट नहीं कर पाएगा।
इसे भी पढ़ें
अब यूपीआई के जरिये 1 लाख की बजाय 5 लाख तक के टैक्स का भुगतान