Monday, October 20, 2025

Buddha Samyak Darshan Museum: बिहारः वैशाली में बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय का उद्घाटन 29 जुलाई को, 15 देशों के बौद्ध धर्मावलंबी आयेंगे

- Advertisement -

Buddha Samyak Darshan Museum:

पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में विकास परियोजनाओं की लड़ी लगी है। CM नीतीश कुमार ने कहा कि वैशाली में निर्मित बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप का भव्य लोकार्पण कल यानी 29 जुलाई 2025 को होगा। इस ऐतिहासिक आयोजन में दुनिया भर के 15 देशों से बौद्ध धर्मावलंबी और बौद्ध भिक्षु शामिल होंगे, जो बिहार के लिए गौरव का क्षण होगा।

सीएम नीतीश ने दी जानकारीः

CM ने अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर यह जानकारी साझा करते हुए कहा, “बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप, वैशाली का लोकार्पण 29 जुलाई 2025 को होने जा रहा है। इस समारोह में वैश्विक बौद्ध समुदाय की भागीदारी बिहारवासियों के लिए गर्व का विषय है। मैंने निर्माण कार्य का नियमित निरीक्षण किया, ताकि यह परियोजना समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी हो।”

राजस्थान के गुलाबी पत्थरों से बनाः

यह भव्य स्तूप 72 एकड़ भूमि पर राजस्थान के गुलाबी पत्थरों से निर्मित किया गया है। परिसर को पर्यावरण के अनुकूल बनाया गया है, ताकि पर्यटकों को सुखद अनुभव प्राप्त हो। संग्रहालय के प्रथम तल पर भगवान बुद्ध का पवित्र अस्थि कलश स्थापित किया गया है, जो इस स्मारक का मुख्य आकर्षण होगा। CM के अनुसार, भगवान बुद्ध के अस्थि अवशेष 6 स्थानों से प्राप्त हुए हैं, जिनमें वैशाली के मड स्तूप से मिले अवशेष सबसे प्रामाणिक हैं। इनका उल्लेख चीनी यात्री ह्वेनसांग ने भी अपनी पुस्तक में किया है।

वैशाली : ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीकः

वैशाली का ऐतिहासिक महत्व विश्वविख्यात है। यह दुनिया का पहला गणतंत्र था और नारी सशक्तीकरण का प्रतीक भी रहा है। बौद्ध धर्म के इतिहास में पहली बार यहीं पर महिलाओं को संघ में शामिल किया गया था। यह स्तूप बिहार की सांस्कृतिक धरोहर और वैश्विक बौद्ध विरासत का प्रतीक बनकर उभरेगा।

पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावाः

CM ने कहा कि यह परियोजना न केवल वैशाली को वैश्विक बौद्ध मानचित्र पर स्थापित करेगी, बल्कि पर्यटन, संस्कृति और रोजगार के क्षेत्र में भी नई संभावनाएं खोलेगी। यह बिहार के विकास और वैश्विक पहचान को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

समारोह की तैयारियां पूरीः

लोकार्पण समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में है। इस आयोजन में वैश्विक बौद्ध समुदाय के साथ-साथ स्थानीय लोग भी भाग लेंगे। यह आयोजन बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को विश्व पटल पर प्रदर्शित करने का एक सुनहरा अवसर होगा।

इसे भी पढ़ें

Bihar assembly elections: बात नहीं बनी, तो बिहार में 15 सीटों पर लड़ेगा

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories