Tuesday, October 21, 2025

बहन से छेड़खानी के विरोध पर भाई को 30-40 युवकों ने पीटा [Brother beaten by 30-40 youth for protesting against molesting sister]

- Advertisement -

पुलिस के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा

रांची। राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र के कोकर चूना भट्ठा में एक युवक की बुरी तरह पिटाई की गई है।

घर में घुसकर 30-40 युवकों ने हंगामा किया और मारपीट की। यह वारदात सीसीटीवी में कैद भी हो गई है।

दरअसल, बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर एक मनचले ने अपने लगभग 30- 40 दोस्तों के साथ घर में घुसकर युवक की पिटाई की है। गंभीर रूप से घायल युवक का नाम अभिषेक वर्मा बताया जा रहा है।

प्राथमिकी दर्ज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में अभिषेक के पिता मनोज कुमार वर्मा ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक मुहल्ले का ही रोशन यादव अपने 30-40 दोस्तों के साथ रिवाल्वर, तलवार आदि लेकर घर में घुस गया।

सभी ने उनके बेटे अभिषेक वर्मा की पिटाई कर दी। इसमें रोशन का पिता भी शामिल था। यह घटना सीसीटीवी में कैद है।

आरोपियों ने घर का सामान भी तोड़ दिया। इसके अलावा छह-सात लैपटॉप भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

मनोज वर्मा ने कहा कि दो-तीन दिन पहले उनकी बेटी के साथ रोशन यादव ने छेड़खानी की थी।

इसको लेकर बेटा अभिषेक वर्मा ने रोशन यादव को डांटा था। तब रोशन यादव ने धमकी दी थी कि तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे।

पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

मनोज वर्मा का कहना है कि घटना के बाद जब उनका बेटा सदर थाना आवेदन लेकर गया, तो वहां के मुंशी ने आवेदन लेने से मना कर दिया।

फिर वे पंडरा से आये और थाना गये। तब एक दारोगा से काफी गुजारिश के बाद उन्हें शाम 6:00 बजे आवेदन का रिसीविंग मिला।

जब उन्होंने कहा कि उनके पास सीसीटीवी फुटेज है, आपलोग आरोपियों को गिरफ्तार कीजिए। नहीं, तो वे मंत्री और बड़े पुलिस अफसर के पास जायेंगे।

इसके बाद थाना से पुलिसवाले शाम 6:15 बजे उनके साथ उनके घर गये। इसके बाद उन्होंने आरोपी का घर पुलिसवालों को दिखाया।

इसे भी पढ़ें

रांची में दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म, आरोपी भी नाबालिग

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Bhai Dooj 2025: भारत के पवित्र मंदिर जहां भाई-बहन को साथ करना चाहिए दर्शन

Bhai Dooj 2025: नई दिल्ली,एजेंसियां। दीपोत्सव की शुरुआत धनतेरस से होती है और समापन भाई दूज के दिन होता है। यह पांच दिवसीय पर्व प्रेम,...

Govardhan Puja and Bhai Dooj: कब है गोवर्धन पूजा और भाई दूज? जानें, और शुभ महुर्त

Govardhan Puja and Bhai Dooj: रांची। Govardhan Puja & Bhai Dooj 2025: इस वर्ष कार्तिक माह का दिवाली-समारोह साधारण से अलग रूप ले रहा...

Bihar Elections: RJD को झटका, पूर्व प्रत्याशी अच्छेलाल यादव ने किया नामांकन

Bihar Elections: पटना, एजेंसियां। बिहार की चिरैया विधानसभा सीट से आरजेडी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के पूर्व प्रत्याशी अच्छेलाल प्रसाद यादव ने टिकट...

Shaheen Afridi: शाहीन अफरीदी पाकिस्तान के नए वनडे कप्तान, रिजवान से छीनी गई कप्तानी

Shaheen Afridi: लाहौर, एजेंसियां। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने मोहम्मद रिजवान को वनडे टीम की कप्तानी से हटा दिया है। उनकी जगह तेज गेंदबाज...

Coal train derailed in Jharkhand: गिरिडीह में मालगाड़ी डीरेल, 4 डब्बे पटरी से उतरे, कोयला परिवहन बाधित पिछले महीने...

Coal train derailed in Jharkhand: गिरिडीह। गिरिडीह स्थित सीसीएल के सीपी साइडिंग से कोयला लेकर धनबाद की ओर जा रही मालगाड़ी के चार डिब्बे...

Bihar elections: बिहार चुनाव से पीछे क्यों हटा JMM? कौन हैं राजीव रंजन, जिन्होंने ‘कलह’ में खोजा ‘मौका’?

Bihar elections: रांची। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन को झटके पर झटके लग रहे हैं। बिहार में कांग्रेस-आरजेडी-लेफ्ट आपस में उलझे पड़े हैं।...

Govardhan Puja 2025: गोवर्धन पूजा 2025: इन सामग्रियों के बिना अधूरी है गोवर्धन पूजा, जानें पूरी लिस्ट

Govardhan Puja 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। इस साल गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर, 2025, बुधवार को मनाई जाएगी। यह पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त...

Jharkhand govt holiday policy: झारखंड सचिवालय में छुट्टियों की बहार

Jharkhand govt holiday policy: रांची। झारखंड सचिवालय में इस सप्ताह छुट्टियों की बहार है। अगले सात दिनों में सचिवालय सिर्फ एक दिन खुलेगा। केवल 24...
spot_img

Related Articles

Popular Categories