4 नौसेना कर्मियों समेत 13 की मौत, 101 बचाए गए
मुंबई, एजेंसियां। मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही नीलकमल बोट में नौसेना की गश्ती स्पीड बोट ने टक्कर मार दी। हादसे में नेवी के 4 कर्मियों और नीलकमल बोट पर सवार 9 सिविलियन लोगों की मौत हो गई। 101 लोगों को रेस्क्यू किया गया। 80 लोगों की क्षमता वाली बोट में 100 से ज्यादा लोग सवार थे।
नेवी ने कहा- कैप्टन स्पीडबोट पर नियंत्रण खो बैठा:
नौसेना ने X पर लिखा, ‘नौसेना का जहाज इंजन ट्रायल पर था। कैप्टन उस पर से नियंत्रण खो बैठा और जहाज नीलकमल बोट से टकरा गया । चार नेवी हेलिकॉप्टर, 11 नेवी जहाज, एक कोस्ट गार्ड बोट और 3 समुद्री पुलिस बोट से रेस्क्यू हुआ।
इसे भी पढ़ें