रांची। भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर द्वारा राजधानी रांची के शहीद चौक से लेकर कचहरी चौक तक मार्च निकाला गया।
यह मार्च बढ़ी हुई बिजली दर के विरोध में विरोध निकाला गया। मार्च के बाद भाजयुमो नेताओं ने राज्य सरकार का पुतला दहन किया।
इस कार्यक्रम में सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की गई। जिला अध्यक्ष ने कहा कि बिजली दर मे जो लगभग 8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जनता पर अतिरिक्त भार डाला गया है।
साथ ही कहा कि भारतीय जनता पार्टी सड़क से सदन तक गरीब जनता की आवाज को प्रखरता के साथ उठाने का काम करेगी।
महानगर कोषाध्यक्ष ने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन अभी वर्तमान राज्य सरकार को आईना दिखाने के लिए किया जा रहा है।
इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आगे चरणबद्ध आंदोलन भी किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें
झारखंड को 35,700 करोड़ की सौगात देंगे पीएम मोदी, धनबाद में करेंगे सभा