Sunday, July 6, 2025

यशवंत सिन्हा के मास्टर प्लान से बढ़ सकती है बीजेपी की मुश्किल [BJP’s problems may increase due to Yashwant Sinha’s master plan]

रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिग्गज राजनेता यशवंत सिन्हा एक बार फिर झारखंड की राजनीति एक्टिव दिख रहे हैं।

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। इससे बीजेपी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

यशवंत सिन्हा ने कहा है कि अटल विचार मंच एक राजनीतिक दल है और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों के साथ आगे बढ़ रहा है।

झारखंड विधानसभा चुनाव में अटल मंच पूरे दम-खम के साथ चुनाव मैदान में उतरेगा। अटल विचार मंच का कार्यालय भी खुल चुका है।

भटक गई है बीजेपीः सिन्हा

यशवंत सिन्हा ने कहा कि भाजपा आज अपने मूल विचारों से भटक गयी है। दूसरे दलों के नेताओं को पार्टी में शामिल कर पुराने साथियों के साथ नाइंसाफी कर रही है। विधानसभा चुनाव में समान विचारधारा वाले दलों से जरूरत पड़ी, तो गठबंधन किया जायेगा।

बीजेपी के पास कोई जन मुद्दा नही

यशवंत सिन्हा का मास्टर प्लान है कि वह खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन उनकी पार्टी सभी सीटों पर उम्मीदवार देगी।

मंच के उम्मीदवार को पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतारा जायेगा। सिन्हा कहते हैं कि भाजपा के पास चुनाव के लिए कोई जन मुद्दा नहीं है।

वह केवल सांप्रदायिक ध्रुवीकरण कर चुनाव जीतना चाहती है। भाजपा झारखंड में चुनाव से पहले राज्य का सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने में लगी है।

असम के सीएम के बयान का विरोध

यशवंत सिन्हा ने असम के सीएम हिमता बिस्वा सरमा के बयानों का विरोध किया है। कहा कि पिछले कुछ दिनों से झारखंड में असम के मुख्यमंत्री द्वारा दिये गये बयान आपत्तिजनक हैं।

उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि प्रदेश में सद्भाव बिगाड़ने वाले लोगों पर कार्रवाई करें। सिन्हा ने अटल मंच के कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह देश की एकता और अखंडता के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें।

सदस्यता अभियान का आगाज

अटल भवन में अटल मंच का सदस्यता अभियान शुरू कर दिया गया है। यशवंत सिन्हा मंच के पहले सदस्य बनाये गये।

सदस्यता अभियान प्रभारी के अनुसार पहले दिन लगभग दो हजार लोगों ने मंच की सदस्यता ग्रहण की। यह संख्या तेजी से बढ़ेगी और पूरे झारखंड में अभियान चलाया जायेगा।

इसे भी पढ़ें

हजारीबाग BJP office पर यशंवत का ताला, शुरू हो गयी रार

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Violent protest: मेक्सिको में बढ़ते टूरिज्म के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन [Violent protests against rising tourism in Mexico]

Violent protest: मेक्सिको सिटी, एजेंसियां। मेक्सिको सिटी के कई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img