Thursday, October 23, 2025

भाजपा के घोषणापत्र में समाज के हर वर्ग के लिए खाका पेश किया गया है: प्रधानमंत्री मोदी

- Advertisement -

तिरुवनंतपुरम: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि एक दिन पहले जारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के घोषणापत्र में भारतीय समाज के हर वर्ग के लिए एक विस्तृत खाका (रोडमैप) पेश किया गया है।

मोदी ने अट्टिंगल लोकसभा क्षेत्र के कट्टकडा में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करने के दौरान केरल के तटीय समुदाय तक पहुंच बनाने के लिए उन्होंने समुद्र तट की सुरक्षा, उनकी आजीविका की रक्षा और उनके लिए एक सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने का वादा किया।

प्रधानमंत्री ने केरल में ‘एलडीएफ’ और कांग्रेस की साख और विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाया और कहा कि वे तिरुवनंतपुरम में एक-दूसरे से लड़ते हैं, लेकिन तिरुनेलवेली (तमिलनाडु में) में सहयोगी हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि पिछले सभी वर्षों में कांग्रेस और वाम दलों के निष्प्रभावी शासन के कारण राज्य में राजनीतिक हत्याओं और महिलाओं के खिलाफ अपराधों के कारण केरल में कानून और व्यवस्था की स्थिति सुर्खियों में रही है।

उन्होंने केरल की वामपंथी सरकार पर हमला करने के लिए राज्य में सोने की तस्करी और सहकारी बैंक घोटालों का मुद्दा उठाया।

उन्होंने कहा कि भ्रष्ट लोग उन्हें रोकने के लिए गठबंधन कर रहे हैं, लेकिन वह उनसे डरने वाले नहीं हैं।

जब प्रधानमंत्री कट्टकडा पहुंचे, तो उन्होंने अपने स्वागत के लिए सड़क किनारे एकत्र जनता का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और इसके लिए वह अपने वाहन के पायदान खड़े थे, एक रोड शो की तरह।

राज्य की राजधानी से हेलीकॉप्टर के माध्यम से कट्टकडा पहुंचे मोदी अट्टिंगल लोकसभा क्षेत्र में आयोजित भाजपा की सार्वजनिक सभा में शामिल होने के लिए आए थे।

इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री ने अलाथुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के कुन्नमकुलम में एक सार्वजनिक सभा में कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासन के पिछले दशक में जो कुछ देखा गया वह तो महज एक ‘झांकी’ है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि केरल और देश की प्रगति के लिए अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है।

मोदी ने लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन के लिए दक्षिणी राज्य के लोगों से समर्थन करने का आग्रह किया।

यह मोदी का छठा केरल दौरा है। वह आखिरी बार 19 मार्च को केरल आए थे और पलक्कड़ जिले में एक विशाल रोड शो किया था।

केरल की 20 लोकसभा सीट के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा।

इसे भी पढ़ें

आबकारी घोटाला: भ्रष्टाचार मामले में बीआरएस नेता कविता की जमानत अर्जी पर अदालत का सीबीआई को नोटिस

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Mehul Choksi: चोकसी को भारत लाने का रास्ता साफ, बेल्जियम ने दिया हरी झंडी

Mehul Choksi: बेल्जियम, एजेंसियां। भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने की दिशा में भारत को बड़ी सफलता मिली है। बेल्जियम की...

JPSC JET 2025: झारखंड पात्रता परीक्षा अब पांच शहरों में, आवेदन 30 अक्टूबर तक

JPSC JET 2025: रांची। झारखंड लोकसेवा आयोग (JPSC) ने राज्य गठन के बाद दूसरी बार झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 2025 की प्रक्रिया शुरू कर दी...

8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग पर बड़ी अपडेट्स: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए खुशखबरी

8th Pay Commission: नई दिल्ली, एजेंसियां। देशभर के लगभग एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनधारक आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन का बेसब्री...

Delhi government: दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, हर जिले में बनेगा एक मॉडल छठ घाट

Delhi government: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली में छठ पूजा 2025 को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में 17...

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव के रोजगार वादे पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले– “29 लाख करोड़ चाहिए, कैसे देंगे?”

Tejashwi Yadav: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव द्वारा “हर परिवार से एक...

Chhath Ghat inspection: रांची में छठ घाटों पर पहुंचे DC और SSP, महिला पुलिस और ड्रोन से होगी निगरानी

Chhath Ghat inspection: रांची। रांची में महापर्व छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्धा और आस्था के इस पर्व को लेकर जिला प्रशासन भी...

Bihar Elections: वोट बैंक की राजनीति, RJD, BJP और JDU ने चुने अपने उम्मीदवार जातीय समीकरण के अनुसार

Bihar Elections: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सभी 243 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा हो गई है। इस बार सभी बड़े दलों...

Pitabas Panda murder case: ओडिशा: पीताबास पांडा मर्डर केस में 12 आरोपियों की गिरफ्तारी, पूर्व विधायक बिक्रम पांडा शामिल

Pitabas Panda murder case: भुवनेश्वर, एजेंसियां। ओडिशा पुलिस ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और सीनियर एडवोकेट पीताबास पांडा की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories