Sunday, October 19, 2025

झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा का फोकस GYAN पर, जानें क्या हैं इसके मायने [BJP’s focus on GYAN in Jharkhand Assembly elections, know its meaning]

- Advertisement -

रांची। Jharkhand Assembly Election2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का फोकस GYAN पर होगा।

झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार (29 अगस्त) को हरमू स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में यह जानकारी दी।

बाबूलाल मरांडी ने बताया कि G, Y, A और N भाजपा के लिए चार अमृत स्तंभ होंगे। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इन स्तंभों के साथ सीधा संवाद करेंगे।

बाबूलाल मरांडी ने GYAN के बारे में बताया

बाबूलाल मरांडी ने GYAN के बारे में विस्तार से भी बताया। कहा कि G का मतलब है गरीब, Y का अर्थ है युवा, A का मतलब है अन्नदाता यानी किसान और N का मतलब है नारी।

यानी आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा के संकल्प पत्र यानी घोषणा पत्र के फोकस में यही चार वर्ग (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी) रहने वाले हैं।

भाजपा का संकल्प पत्र झारखंड की जनता में पैदा करेगा विश्वास

भाजपा का घोषणा पत्र तैयार करने के लिए बनी समिति के संयोजक विधायक अनंत ओझा ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र विश्वास पत्र के रूप में जनता के बीच राज्य की प्रगति और विकास का विश्वास पैदा करेगा।

उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प पत्र झारखंड की हताश, निराश जनता को विकसित झारखंड बनाने के लिए आगे आने की प्रेरणा देगा।

भाजपा ने सलाह देने के लिए जारी किया व्हाट्सएप नंबर

झारखंड प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया गया। कहा गया कि इस नंबर पर हर वर्ग और समाज के लोग अपनी राय दे सकते हैं।

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का संकल्प पत्र तैयार करते समय उनकी राय को इसमें समाहित किया जाएगा।

प्रेस वार्ता में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, विजय चौरसिया और विवेक विकास उपस्थित थे।

विधानसभा चुनाव से पहले इन लोगों की राय लेगी भाजपा

भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि चुनाव के लिए संकल्प पत्र तैयार करने से पहले अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, किसान, महिला, युवा, खिलाड़ी, व्यापारी, व्यावसायिक संगठन, उद्योग समूह, हॉस्टल में रहने वाले छात्र-छात्राएं, निजी शिक्षण संस्थान, लोक कलाकार, कर्मचारी संगठन, सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन, दिव्यांग जन, संगठित मजदूर संगठन, असंगठित मजदूर संगठन, स्वयंसेवी संस्थाओं, पंचायती राज प्रतिनिधि, फुटपाथ विक्रेता, ऑनलाइन ट्रेडिंग वर्कर्स, ग्राम प्रधान, मुंडा, मानकी, पाहन, बैगा, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, रसोइया और आम लोगों की राय ली जाएगी।

इसे भी पढ़ें

देखिये इस सर्वे रिपोर्ट को, आज हुए विधानसभा चुनाव तो कौन मारेगा बाजी

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories