रांची। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्वा सरमा ने कहा है कि बीजेपी झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र के मुख्य बिंदुओं को तीन अक्टूबर से जारी करना शुरू करेगी।
झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव इस वर्ष के अंत में होने हैं और तारीखों की घोषणा अगले महीने किए जाने की संभावना है।
3 अक्टूबर से बीजेपी का घोषणापत्र आएगाः
हिमंत विश्वा सरमा ने पार्टी की चुनाव संबंधी तैयारियों की समीक्षा करने के बाद कहा, ‘हम अपने घोषणापत्र के मुख्य बिंदुओं को तीन अक्टूबर से जारी करना शुरू करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो अक्टूबर को हजारीबाग में भाजपा की परिवर्तन यात्रा की समापन रैली को संबोधित करेंगे।’
अमित शाह की परिवर्तन यात्रा अहम
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा शुरू की गई भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ का लक्ष्य दो अक्टूबर तक राज्य के 24 जिलों के 81 विधानसभा क्षेत्रों में 5,400 किलोमीटर की दूरी तय करना है।
झारखंड में चुनाव के लिए भाजपा के सह प्रभारी शर्मा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और गठबंधन पर घुसपैठियों को ‘‘संरक्षण देने’’ का आरोप लगाया और कहा कि उनकी पार्टी राज्य में सत्ता में आने के बाद घुसपैठियों को बाहर निकाल देगी।
झारखंड हाईकोर्ट का बांग्लादेशी घुसपैठियों पर फैसला सुरक्षितः
वहीं इसी मसले पर हाल ही में झारखंड हाईकोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई की थी। ये याचिका जमशेदपुर के एक निवासी ने दायर की थी।
झारखंड हाईकोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। लिहाजा लोगों की नजरें झारखंड हाईकोर्ट के आने वाले फैसले पर भी टिकी हैं।
इसे भी पढ़ें
सीता सोरेन के आवास पर क्यों पहुंचे हिमंता बिस्वा, क्या है मामला