Tuesday, September 30, 2025

हेमंत को सीएम बनाने के फैसले पर बीजेपी बोली-..और टाइगर बर्बाद हो गया.. [On the decision of making Hemant the CM, BJP said-..and Tiger was ruined..]

- Advertisement -

रांची। हेमंत सोरेन फिर से झारखंड के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। 5 महीने बाद जेल छूटे हेमंत एक बार फिर से सत्ता संभालने को तैयार हैं।

सत्ताधारी दल के विधायक अब राज्यपाल के रांची पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। इंडी गठबंधन के इस फैसले पर बीजेपी नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं।

बीजेपी विधायक भानुप्रताप शाही ने इस फैसले पर तंज किया है। उन्होंने कहा कि अब तेरा क्या होगा टाईगर?

हेमंत का नाम यूज एंड थ्रो! बीजेपी विधायक ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा केवल युवाओं के साथ ही नहीं खेल रही बल्कि एक टाईगर को भी बर्बाद कर दिया। दरअसल, चंपाई सोरेन को कोल्हान टाईगर के नाम से जाना जाता है।

चंपाई सोरेन को हटाकर हेमंत सोरेन को झारखंड का अगला मुख्यमंत्री बनाए जाने की खबर सामने आते ही झारखंड की सियासत गर्मा गई है।

विपक्ष की तरफ से इंडी गठबंधन के इस फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया आ रही है। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा में शिबू सोरेन के परिवार से बाहर का कोई भी आदिवासी केवल काम चलाऊ है।

सोरेन परिवार जब जैसा चाहे उसका इस्तेमाल करता है और फिर उसे दूध में गिरी मक्खी की तरह निकाल फेंकता है।

बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि 5 महीने पहले जो परिवारवाद से ऊपर उठकर सीएम चुनने की बात कहते थे, आज उस झारखंड मुक्ति मोर्चा का असली चेहरा उजागर हो गया है।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में ये नेतृत्व परिवर्तन झारखंड के बाकी आदिवासी नेताओं के लिए सबक है।

उनको अपनी सीमा रेखा समझ लेनी चाहिए। उनको यह मान लेना चाहिए कि वे केवल और केवल शिबू सोरेन के परिवार की पालकी ढोने के लिए है। सियासत में ऊंची उड़ान भरना उनके नसीब में है ही नहीं।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि चंपाई सोरेन अभी तो मुख्यमंत्री हैं ही। उनको बार-बार अपमानित किया जा रहा है।

जिनकी अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई, उन्हीं चंपाई सोरेन को किनारे बिठा दिया। लोकसभा चुनाव से पहले रांची में इंडिया गठबंधन की रैली में भी उनको मंच पर किनारे बिठा दिया।

सोरेन परिवार की बहू कल्पना को बिना किसी पद के भी बीच मंच में जगह मिली। चंपाई की स्पीच के बीच में ही मंच पर बैठे नेता जाने लगे।

बाबूलाल मरांडी ने और भी तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि आज झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कोल्हान टाईगर को चूहा बना दिया।

इसे भी पढ़ें

बाबूलाल बोले-JMM ने कोल्हान के टाइगर को चूहा बना दिया


WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

UPSC Recruitment 2025: 213 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 2 अक्टूबर, जल्दी करें आवेदन

UPSC Recruitment 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 213 पदों के लिए आवेदन की अंतिम विंडो खोल रखी है, जो...

Vijay Kumar Malhotra RIP: BJP नेता विजय कुमार मल्होत्रा का 94 वर्ष की उम्र में निधन

Vijay Kumar Malhotra RIP: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली बीजेपी के पहले अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा का 94...

Bihar releases final SIR list: बिहार में SIR की फाइनल लिस्ट जारी, पहले ड्राफ्ट में 65 लाख लोगों के...

Bihar releases final SIR list: पटना, एजेंसियां। चुनाव आयोग ने बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की फाइनल लिस्ट मंगलवार को जारी कर दी...

Bhutan Two new Rail: भारत और भूटान के बीच चलेगी ट्रेन, दो नई रेल संपर्क परियोजनाओं को हरी झंडी

Bhutan Two new Rail: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत और भूटान के बीच ट्रेन चलेगी। केंद्र सरकार ने 4,033 करोड़ रुपये की लागत से...

Gold and silver Price: सोना-चांदी और महंगे, ₹1449 बढ़कर ₹1.17 लाख हुआ सोना, चांदी की कीमत रिकॉर्ड ₹1.45 लाख...

Gold and silver Price: नई दिल्ली, एजेंसियां। सोने-चांदी के दाम और महंगे हो गये हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10...

Naxalite shutdown: 15 अक्टूबर को झारखंड समेत 5 राज्यों में नक्सली बंद

Naxalite shutdown: रांची। प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने झारखंड समेत पांच राज्यों बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, उत्तर छत्तीसगढ़ और झारखंड में 15 अक्तूबर...

Chidambaram revelation: मुंबई हमले पर चिदंबरम का खुलासा- अमेरिकी दबाव में मनमोहन सरकार ने कार्रवाई नहीं की

Chidambaram revelation: नई दिल्ली, एजेंसियां। मनमोहन सिंह सरकार में गृह मंत्री रहे पी चिदंबरम ने खुलासा किया है कि 26/11 के मुंबई आतंकी हमले...

Gurukul message Durga Puja: ये पुस्तकालय नहीं, पूजा पंडाल है, रांची की इस पूजा में गुरुकुल का संदेश

Gurukul message Durga Puja: रांची। रांची में एक ऐसा पूजा पंडाल बना है, जिसे देख कर पुस्कालय का भ्रम होता है। इस अनोखे पंडाल की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories