नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी बनारस से ही चुनाव लड़ेंगे, जबकि अमित शाह गांधी नगर से।
शनिवार शाम जारी बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करते हुए इसका ऐलान किया गया।
34 केंद्रीय मंत्री, लोकसभा स्पीकर, दो पूर्व मुख्यमंत्री, 28 महिलाओं को पहली सूची में जगह मिली है। 50 से कम उम्र वाले 47 उम्मीदवार इस लिस्ट में हैं।
पहली लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भी नाम शामिल हैं।
पीएम मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। 34 केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्री के नाम पहली सूची में है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का भी नाम इस लिस्ट में हैं।
29 फरवरी को बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। ये बैठक रात करीब 11 बजे शुरू हुई जो सुबह 4 बजे तक चली थी।
माना जा रहा कि इसी में उम्मीदवारों के नाम पर सहमति बन गई थी। ये बैठक पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई थी।
जिसमें बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत पार्टी के दिग्गज नेता शामिल थे। इस बैठक में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल थे।
नई दिल्ली की सीटों पर बांसुरी स्वराज, मनोज तिवारी, रामवीर बिधूड़ी को भी टिकट मिला है।
नीचे देखिए, पूरी लिस्ट-













इसे भी पढ़ें
बजट सत्र: HEC की खाली जमीन रैयतों को वापस हो, विधायक राजेश कच्छप ने रखी मांग