Saturday, July 5, 2025

विस चुनाव को लेकर बीजेपी रेस, अगले दो महीने ताबड़तोड़ कार्यक्रम [BJP race for assembly elections, heavy programs for next two months]

बाबूलाल मरांडी ने जारी की सूची

रांची। विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी रेस हो गई है। राज्य के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और हिमंता विसवा से टास्क मिलने के बाद बीजेपी अगले दो महीने ताबड़तोड़ कार्यक्रम करने जा रही है।

इन कार्यक्रमों की सूची आज सोमवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मीडिया के समक्ष जारी की। पार्टी जून से अगस्त तक कई कार्यक्रम करेगी।

30 जून को पीएम मोदी का मन की बात कार्यक्रम

मरांडी ने सूची जारी करते हुए कहा कि आचार संहिता के कारण पीएम मोदी के मन की बात को स्थगित किया गया था।

मोदी के तीसरे कार्यकाल में 30 जून को पहला मन की बात कार्यक्रम होगा। पार्टी का प्रयास है कि बूथ स्तर पर इसे आयोजित किया जाये।

30 जून को हूल दिवस भी है। 1855-56 में सिद्धो कान्हो, चांद भैरव, फूलो झानो के नेतृत्व में अंग्रेजों के विरोध में हूल हुआ था।

हजारों लोग शहीद हुए थे। उसी दिन हूल का ऐलान हुआ था। पूरा देश इसे मनाता है। इसी दिन पीएम मन की बात शुरू करेंगे। दोनों कार्यक्रम बीजेपी मनायेगी।

श्यामा प्रसाद का शहादत दिवस मनायेगी बीजेपी

मरांडी ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी जो जनसंघ के संस्थापक थे, उन्होंने जम्मू कश्मीर में धारा 370 और स्पेशल स्टेटस के खिलाफ आंदोलन किया था। सत्याग्रह किया। गिरफ्तार हुए और जेल में उनकी हत्या कर दी गई। वे शहीद हो गये।

मरांडी ने कहा बीजेपी उनका शहादत दिवस भी मनायेगी। 6 जुलाई को उनका जन्मदिन है। इसे देखते हुए 23 जून से 6 जुलाई के बीच पार्टी कई कार्यक्रम करेगी।

इसके लिए कार्यकर्ता और जनता को जागरूक बनाने काम करेंगे। पार्टी ने 5 जून को पर्यावरण दिवस के दिन आह्वान किया था कि देश वासियों को एक पेड़ मां के नाम लगाना चाहिए। इस कार्यक्रम को भी आगे बढ़ाया जायेगा।

मरांडी ने कहा कि हम 9 लोकसभा सीटों पर जीते हैं। पार्टी ने तय किया है कि विधानसभा स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

कार्यकर्ता, जनता का अभिनंदन किया जायेगा। इन कार्यक्रमों में विधायक, सांसद, नेता कार्यकर्ता सब मौजूद रहेंगे।

कहा कि विजय संकल्प सभा के नाम से कार्यक्रम होंगे। विजय का अभिनंदन किया जायेगा और विधानसभा में जीत का संकल्प लिया जायेगा।

6 जुलाई से 15 जुलाई के बीच यह कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जायेगी।

मोरहाबादी मैदान में कार्यक्रम की योजना

बाबूलाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए प्रदेश के शीर्ष से लेकर मंडल स्तर तक में कार्यक्रम होंगे।

इसके लिए 20 जुलाई की तिथि निर्धारित की गई है। रांची के मोरहाबादी मैदान में इस कार्यक्रम के आयोजन का प्रयास किया जा रहा है।

यदि अनुमति नहीं मिली तो दूसरे मैदान के बारे में सोचेंगे। स्थल चयन के लिए भी कमिटी का गठन किया गया है।

विधानसभा का चुनाव करीब है। मुश्किल से 3 महीने का समय बचा है। सरकार के खिलाफ आरोप पत्र बनाने के लिए समिति का गठन किया गया है।

घोषणा पत्र समिति बनाई गई है। मतदाता सूची का पुनरीक्षण हो रहा है। उसके लिए भी समिति गठित की गई है।

मरांडी ने कहा कि दूसरे राज्य से झारखंड आने वाले नेताओं के लिए भाषण के बिंदू निर्धारित करने के लिए भी समिति बनाई गई है।

अलग-अलग प्रमंडलों की समस्या के लिए विभिन्न टॉकिंग प्वॉइंट बनाया जा रहा है। इसके लिए भी कमिटी बनाई गई है। अगस्त में महिला मोर्चा, युवा मोर्चा की तरफ से कार्यक्रम किये जायेंगे।

इसे भी पढ़ें

झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस की बैठक, राजेश ठाकुर दिल्ली रवाना

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img