रांची। एक तरफ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई और उच्च शिक्षा मंत्री चम्पाई सोरेन के भाजपा में जाने की खबरें लगातार आ रही हैं।
वहीं प्रदेश भाजपा के बड़े नेता चम्पाई सोरेन की तारीफ में कसीदे कढ़ने लगे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इन खबरों के सामने आने के बाद खुद मंत्री चम्पाई सोरेन ने इन खबरों का खंडन नहीं किया, लेकिन इतना जरूर कहा कि उनका राजनीतिक करियर काफी लम्बा है।
बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बोले
इधर भाजपा के चम्पाई सोरेन को लेकर जो रुख सामने आ रहा है, उससे ये अटकलें राज्य की राजनीतिक दिशा की ओर संकेत अवश्य कर रही हैं।
चम्पाई सोरेन को लेकर सामने आ रही खबरों के बारे में जब पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश से पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मैंने यह बात सिर्फ खबरों में सुनी है। मेरे पास कोई प्रामाणिक जानकारी नहीं है। चम्पाई सोरेन एक अच्छे मुख्यमंत्री के तौर पर झारखंड की सेवा कर रहे थे। सब कुछ केंद्रीय नेतृत्व पर निर्भर करता है। वह एक बहुत बड़ी शख्सियत हैं। झारखंड के 3.5 करोड़ लोग उनके काम से खुश थे, लेकिन जिस तरह से उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाया गया, वह दुर्भाग्यपूर्ण था। यह एक झटका था कि एक अच्छे व्यक्ति को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटा दिया गया। उनका क्या दोष था? ’
इन खबरों के सामने आने के बाद चम्पाई सोरेन को लेकर भाजपा के दूसरे नेताओं की भी ऐसी ही राय है। जो यह बताती है कि बात कुछ भी न हो, तो भी बात कुछ तो है।
इसे भी पढ़ें