Friday, October 24, 2025

भाजपा सत्ता के लालच में कांग्रेस सदस्यों को भड़का कर सरकार गिराने की साज़िश रच रही है: कांग्रेस

- Advertisement -

शिमला, एजेंसियां : कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर सत्ता के लालच में उसके सदस्यों को भड़का कर उसकी सरकार गिराने की साजिश रचने का रविवार को आरोप लगाया।

पार्टी की यह टिप्पणी नौ पूर्व विधायकों के शुक्रवार को दिल्ली में भाजपा में शामिल होने के मद्देनजर आई है। इनमें कांग्रेस के छह अयोग्य विधायक और इस्तीफा दे चुके तीन निर्दलीय शामिल हैं, जिन्होंने 27 फरवरी को हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन के पक्ष में मतदान किया था।

स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने यहां एक संयुक्त बयान में कहा, “ कांग्रेस के बागियों के भाजपा में शामिल होने से भाजपा का चाल, चेहरा और चरित्र जनता के सामने बेनकाब हो गया है और यह साफ हो गया है कि इस पूरे षडयंत्र के पीछे भाजपा का हाथ है।”

नेताओं ने कहा कि जिन छह लोगों को विधानसभा सदस्यता से पहले ही अयोग्य ठहराया जा चुका है, उन्होंने भाजपा के साथ मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को गिराने की साजिश रची। तीन निर्दलीय विधायकों में आशीष शर्मा, होशियार सिंह और केएल ठाकुर शामिल थे, जिन्होंने शुक्रवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था।

ये तीनों क्रमश: हमीरपुर, देहरा और नालागढ़ विधानसभा सीट से विधायक थे। कांग्रेस के छह पूर्व विधायकों में सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, राजेंद्र राणा, इंद्र दत्त लखनपाल, चैतन्य शर्मा और देवेंद्र कुमार भुट्टो शामिल हैं।

इन्हें हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उपस्थित रहने तथा कटौती प्रस्ताव व बजट के दौरान राज्य सरकार के पक्ष में मतदान करने के पार्टी की एक व्हिप की अवज्ञा करने के लिए 29 फरवरी को अयोग्य करार दिया गया था। मंत्रियों ने कहा कि जो नेता कांग्रेस के चुनाव चिह्न पर जीते और जिन्हें विभिन्न पद दिए गए, वे अब पार्टी पर उंगली उठा रहे हैं।

उन्होंने कहा, “सच्चाई यह है कि इन सभी बागियों ने निजी हितों के कारण कांग्रेस छोड़ी है और इसका राज्य के लोगों के हित से कोई लेना-देना नहीं है।”

कांग्रेस के छह विधायकों की अयोग्यता के बाद अब 68 सदस्यीय हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस सदस्यों की संख्या 40 से घटकर 34 रह गयी है। भाजपा के 25 विधायक हैं।

इसे भी पढ़ें

जद(यू) ने बिहार के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की, दो मौजूदा सांसदों का टिकट कटा

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Bihar Elections 2025: VIP और कांग्रेस ने उम्मीदवार वापस लिए, RJD कैंडिडेट का रास्ता साफ

Bihar Elections 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच इंडिया गठबंधन को महागठबंधन की ओर से राहत भरी खबर मिली है। विकासशील इंसान पार्टी...

Cervical cancer: जानिए महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के तीन बड़े लक्षण क्या हैं?

Cervical cancer: नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) महिलाओं में होने वाला एक गंभीर लेकिन रोकथाम योग्य कैंसर है। यह गर्भाशय के निचले...

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव की CM उम्मीदवारी पर BJP का पलटवार – ‘राहुल गायब, भ्रष्टाचार मौजूद’

Bihar Election 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में विपक्षी महागठबंधन द्वारा तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किए जाने के...

Banking Update: सरकार ने जारी किए नए नियम, 1 नवंबर से बैंक खातों में जोड़ सकेंगे चार नॉमिनी

Government issues new rules: नई दिल्ली, एजेंसियां। बैंक ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। 1 नवंबर 2025 से बैंक खाते में चार नॉमिनी जोड़ने...

Big announcement by India alliance: मुकेश सहनी बने डिप्टी सीएम उम्मीदवार, तेजस्वी पर फिर जताया भरोसा

Big announcement by India alliance: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले विपक्षी INDIA गठबंधन ने बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस के वरिष्ठ...

Superstar Prabhas: साउथ सुपरस्टार प्रभास ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया बड़ा तोहफा, नई फिल्म ‘फौजी’ की अनाउंसमेंट...

Superstar Prabhas: चेन्नई, एजेंसियां। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर उन्होंने अपने...

Athletes in Ranchi: रांची में 300 विदेशी एथलीट दिखायेंगे दम, सैफ गेम्स 24 अक्टूबर से

Athletes in Ranchi: रांची। राजधानी रांची के मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम में 24 अक्टूबर से चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की शुरुआत हो रही है।...

Kerala HC: केरल HC ने कहा – पुजारी नियुक्ति अब योग्यता पर आधारित होगी, जाति-वंश जरूरी नहीं

Kerala HC: तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल हाईकोर्ट ने पुजारियों की भर्ती को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मंदिरों में पुजारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories