Friday, October 24, 2025

Ashok Dinda: बीजेपी नेता अशोक डिंडा के विवादित बोल-बंगाल पुलिस को इतना मारेंगे, ममता के आंचल में छिपना पड़ेगा

- Advertisement -

Ashok Dinda:

कोलकाता, एजेंसियां। कोलकाता में हुए लाठीचार्ज के बाद बीजेपी नेता अशोक डिंडा ने विवादित बयान दिया है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जूनियर डॉक्टर से बलात्कार एवं हत्या के एक साल पूरे होने पर भाजपा ने नाबन्ना अभियान के तहत रैली निकाली। इस रैली पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में पूर्व क्रिकेटर व भाजपा विधायक अशोक डिंडा घायल हो गए हैं।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा नेता डिंडा के कहा कि वह दिन दूर नहीं जब पुलिस की भी पिटाई होगी। उनकी भी बहुत धुलाई होगी। डिंडा ने कहा कि मैं विधायक हूं, चोर नहीं। हम लोग शांति से आ रहे थे, पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया मेरा खून निकल रहा है। इसके आगे भाजपा नेता ने कहा कि एक बार भाजपा शीर्ष नेतृत्व आदेश दे दे। पुलिस को बहुत मारेंगे। उनकी भी बहुत धुलाई होगी। पुलिस को इतना मारेंगे की ममता के आंचल में छिपना पड़ेगा।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरलः

इस बयान के बाद बंगाल की राजनीति गरमा गई है। अशोक डिंडा के विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे उनके खिलाफ आलोचनाओं का दौर शुरू हो गया है। वहीं भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल के बयान ने और अधिक तूल पकड़ लिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ममता बनर्जी डर गई हैं, इसलिए उन्होंने पुलिस को लाठीचार्ज के लिए भेजा।

भाजपा का दावा है कि उनकी रैली कोर्ट के आदेशानुसार ही हुई थी। अग्निमित्रा पॉल ने यह भी कहा कि अभया को अभी तक न्याय नहीं मिला है और मुख्यमंत्री ने सबूत मिटवा दिए, इसलिए वे मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग कर रही हैं। यह बयान नाबन्ना रैली को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एक सशक्त राजनीतिक हमला बना रहा है।

सरकार बचा रही दोषियों कोः

घटना पर नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी जानें वाली हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर वीनीत कुमार गोयल, आरजीकर मेडिलकल कॉलेज के पूर्व प्रचार्य डॉ. संदीप घोष को बचा रही हैं। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

नहीं तो 8 महीने बाद जनता ममता बनर्जी सरकार का सफाया कर देगी। नाबान्ना अभियान रैली के दौरान पश्चिम बंगाल सचिवालय की तरह मार्च करते हुए प्रदर्शनकारियों ने हावड़ा में पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। पुलिस द्वारा मार्च रोके जाने पर अग्निमित्रा पॉल और शुभेंदु अधिकारी धरने पर बैठ गए हैं।

इसे भी पढ़ें

MLA Sanjeev Singh: झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह 7 साल बाद निकलेंगे जेल से, SC से मिली बेलनीरज सिंह की ह’त्या के आरोप में थे जेल में


WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Today Horoscope: आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2025, शुक्रवार

Today Horoscope: 24 अक्टूबर 2025 दिन शुक्रवार को कार्तिक मास शुक्ल पक्ष के तृतीया तिथि है। आज चंद्रमा वृश्चिक राशि पर संचार करेगा। इस तिथि...

Vedic Almanac: l वैदिक पंचांग l 24 अक्टूबर 2025, शुक्रवार l

Vedic Almanac: दिनांक - 24 अक्टूबर 2025दिन - शुक्रवारविक्रम संवत 2082शक संवत -1947अयन - दक्षिणायनऋतु - हेमंत ॠतुमास - कार्तिकपक्ष - शुक्लतिथि - तृतीया...

Bihar Elections 2025: VIP और कांग्रेस ने उम्मीदवार वापस लिए, RJD कैंडिडेट का रास्ता साफ

Bihar Elections 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच इंडिया गठबंधन को महागठबंधन की ओर से राहत भरी खबर मिली है। विकासशील इंसान पार्टी...

Cervical cancer: जानिए महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के तीन बड़े लक्षण क्या हैं?

Cervical cancer: नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) महिलाओं में होने वाला एक गंभीर लेकिन रोकथाम योग्य कैंसर है। यह गर्भाशय के निचले...

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव की CM उम्मीदवारी पर BJP का पलटवार – ‘राहुल गायब, भ्रष्टाचार मौजूद’

Bihar Election 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में विपक्षी महागठबंधन द्वारा तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किए जाने के...

Banking Update: सरकार ने जारी किए नए नियम, 1 नवंबर से बैंक खातों में जोड़ सकेंगे चार नॉमिनी

Government issues new rules: नई दिल्ली, एजेंसियां। बैंक ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। 1 नवंबर 2025 से बैंक खाते में चार नॉमिनी जोड़ने...

Big announcement by India alliance: मुकेश सहनी बने डिप्टी सीएम उम्मीदवार, तेजस्वी पर फिर जताया भरोसा

Big announcement by India alliance: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले विपक्षी INDIA गठबंधन ने बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस के वरिष्ठ...

Superstar Prabhas: साउथ सुपरस्टार प्रभास ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया बड़ा तोहफा, नई फिल्म ‘फौजी’ की अनाउंसमेंट...

Superstar Prabhas: चेन्नई, एजेंसियां। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर उन्होंने अपने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories