रांची। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता साधना भारती ने कहा है कि भाजपा चुनाव में झूठे वादों का ढेर लगा रही है।
भाजपा राम के नाम पर छल कर रही है। भाजपा कहती है कि राम मंदिर उन्होंने बनवाया, लेकिन राम मंदिर भाजपा ने नहीं सुप्रीम कोर्ट ने बनवाया है।
साधना मंगलवार को रांची के प्रदेश कांग्रेस भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही थीं।
साधना ने कहा कि भाजपा वाले हिंदू-मुसलमान की बात करते हैं। इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर जगह हिंदू-मुसलमान के मुद्दे उठा रहे हैं और आरोप लगा रहा है कि 70 साल में कांग्रेस ने देश को लूटा है।
जबकि भाजपा ने चंदा घोटाला किया। जमीन घोटाला किया। साधना ने कहा कि अपनी पत्नियों को वनवास भेजने वाले भाजपा के नेता आज कांग्रेस पर मंगलसूत्र लूटने का आरोप लगा रहे हैं।
साधना भारती ने बताया कि वह रांची लोकसभा सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी यशश्विनी सहाय के चुनाव प्रचार के लिए रांची आई हैं।
यशश्विनी सहाय युवा और शिक्षित उम्मीदवार हैं। उनके पिता सुबोधकांत सहाय भी बड़े नेता हैं। कहा कि जो भी हमारे घोषणापत्र में है उसे पूरा करेंगे।
सबको बराबर की हिस्सेदारी मिलेगा।. सरकारी नौकरी में महिलाओं को 50 परसेंट आरक्षण दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें
पुणे रोड एक्सीडेंटः नाबालिग का बिल्डर पिता और बार मालिक गिरफ्तार