रांची : झामुमो का अर्थ जमीन मारो मोर्चा हो गया है। अलग राज्य झारखंड भाजपा ने बनाया और भाजपा ही इसे गढ़ेगी।
शनिवार को ये बातें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अजय आलोक ने कहीं। उन्होने कहा कि फिर से एक वर्ष से भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ को गढ़ने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य को बनाने के लिए बहुत सारे लोगों ने कुर्बानियां दी है लेकिन इस राज्य को न बनने देंने के लिए भी जमीन मारो मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन ने सौदा किया और अलग राज्य के संस्थापना में लालू प्रसाद के साथ मिलकर देर किया।
उन्होंने कहा कि 1992 में कैश फ़ॉर वोट वाला घूस का पैसा इनलोगों ने अपने खाता में लिया।
झारखंड में जो भ्रष्टाचार चल रहा है उस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी आंखें बंद नही करेंगे।
उन्हें आलोचना की परवाह नहीं है, एक भी भ्रष्टाचारी नहीं बचेगा, कोई कार्रवाई नहीं रुकेगी।
चुनाव के बाद भी कार्यवाई चलती रहेगी। जनता की कमाई का एक- एक पैसा या तो खुद लौटा दें या जांच एजेंसी खुद वसूल कर देश के खजाने में डालेगी।
प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक और प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें
सोच-समझकर यौन संबंध बनाने वाली महिला की सहमति का आधार गलतफहमी नहीं हो सकती : न्यायालय