Thursday, October 23, 2025

भाजपा और आरएसएस संविधान और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छुटकारा पाना चाहते हैं: राहुल गांधी

- Advertisement -

वायनाड (केरल): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आरएसएस, दोनों ही संविधान और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से छुटकारा पाना चाहते हैं ताकि वे राष्ट्र के बारे में अन्य सभी विचारों को कुचल सकें।

यहां चुनाव अभियान के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए वायनाड के सांसद ने पूछा कि केरल को नागपुर से क्यों शासित किया जाना चाहिए और कहा कि करेल को उसके शहरों और गांवों से शासित किया जाना चाहिए।

उन्होंने पूछा, दिल्ली को कैसे पता है कि केरल में एक स्कूल कैसा होना चाहिए और दिल्ली को कैसे पता है कि राज्य के लोग क्या चाहते हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि वास्तव में केरल के लोगों ने भारत को यही सिखाया है। उन्होंने कहा कि सरकार जमीनी स्तर और लोगों के जितना करीब होगी, वह उतनी ही प्रभावी होगी।

गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘वे (भाजपा और आरएसएस) संविधान से छुटकारा पाना चाहते हैं, वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छुटकारा पाना चाहते हैं ताकि वे अन्य सभी विचारों को कुचल सकें।’’

लोकसभा की वायनाड सीट से दोबारा चुनाव लड़ रहे राहुल एक रोड शो के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को संबोधित कर रहे थे।

राहुल ने कहा कि भारतीयों को एक-दूसरे का अपमान करने, एक-दूसरे से नफरत करने या एक-दूसरे से लड़ने की कोई ज़रूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि देश तभी महान हो सकता है जब वह एकजुट होकर और मिलकर काम करें।

खुले वाहन में बैठे लोगों को संबोधित करते हुए गांधी ने जिले में चिकित्सा महाविद्यालय के अभाव को लेकर राज्य की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत ‘एलडीएफ’ सरकार की भी आलोचना की, जिसकी मांग यहां के लोग लंबे समय से कर रहे हैं।

राहुल ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को पत्र लिखकर इसकी मांग की थी, लेकिन राज्य सरकार एक के बाद एक बहाना बनाकर इसमें देरी कर रही है।

राहुल ने कहा, ‘‘मैंने मुख्यमंत्री को कई पत्र लिखे पर मुझे समझ नहीं आता कि वे इसे क्यों नहीं बनवा रहे।

इसमें देरी हो रही है… एक के बाद एक बहाने… मुझे लगता है कि इस चिकित्सा महाविद्यालय के लिए ‘यूडीएफ’ को केरल में सत्ता में आना ही होगा। ’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि राज्य सरकार के लिए वायनाड में चिकित्सा महाविद्यालय बनवाना इतना मुश्किल क्यों है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है। यह ऐसा मुद्दा नहीं है जिस पर राजनीतिक दल लड़ते हैं। यह लोगों का मुद्दा है।’’

गांधी ने वायनाड के लोगों द्वारा सामना किए जा रहे अन्य स्थानीय मुद्दों जैसे मानव-पशु संघर्ष और रात्रि यात्रा पर प्रतिबंध का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि ये दोनों मुद्दे जटिल हैं, लेकिन कांग्रेस यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि इनका समाधान किया जाए।

दिन में इसके पहले सुल्तान बाथरी में एक अन्य रोड शो में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि जब भी वह यहां आते हैं, उन्हें ऐसा लगता है जैसे वह घर आ रहे हैं।

राहुल ने कहा, ‘‘अब मैं अपनी मां पर दबाव बनाऊंगा कि वह एक सप्ताह या 10 दिन के लिए आपके (वायनाड के लोगों) साथ रहें।

मैं उनसे एक महीने के लिए आने के लिए कहूंगा, लेकिन उन्हें आर्द्रता से थोड़ी समस्या है। लेकिन मैंने उनसे कहा कि आप धारती की सबसे खूबसूरत जगह जाने से चूक गई हैं।’’

कांग्रेस नेता आज वर्तमान चुनाव प्रचार के लिए यहां दूसरी बार आये। उन्होंने इस महीने की शुरुआत में वायनाड में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर और एक विशाल रोड शो करके चुनाव अभियान की शुरुआत की थी।

लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान राहुल ने वायनाड से 4,31,770 वोट के रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की थी। केरल की 20 लोकसभा सीट के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा।

इसे भी पढ़ें

ईडी ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में एक और गिरफ्तारी की

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Mehul Choksi: चोकसी को भारत लाने का रास्ता साफ, बेल्जियम ने दिया हरी झंडी

Mehul Choksi: बेल्जियम, एजेंसियां। भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने की दिशा में भारत को बड़ी सफलता मिली है। बेल्जियम की...

JPSC JET 2025: झारखंड पात्रता परीक्षा अब पांच शहरों में, आवेदन 30 अक्टूबर तक

JPSC JET 2025: रांची। झारखंड लोकसेवा आयोग (JPSC) ने राज्य गठन के बाद दूसरी बार झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 2025 की प्रक्रिया शुरू कर दी...

8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग पर बड़ी अपडेट्स: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए खुशखबरी

8th Pay Commission: नई दिल्ली, एजेंसियां। देशभर के लगभग एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनधारक आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन का बेसब्री...

Delhi government: दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, हर जिले में बनेगा एक मॉडल छठ घाट

Delhi government: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली में छठ पूजा 2025 को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में 17...

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव के रोजगार वादे पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले– “29 लाख करोड़ चाहिए, कैसे देंगे?”

Tejashwi Yadav: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव द्वारा “हर परिवार से एक...

Chhath Ghat inspection: रांची में छठ घाटों पर पहुंचे DC और SSP, महिला पुलिस और ड्रोन से होगी निगरानी

Chhath Ghat inspection: रांची। रांची में महापर्व छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्धा और आस्था के इस पर्व को लेकर जिला प्रशासन भी...

Bihar Elections: वोट बैंक की राजनीति, RJD, BJP और JDU ने चुने अपने उम्मीदवार जातीय समीकरण के अनुसार

Bihar Elections: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सभी 243 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा हो गई है। इस बार सभी बड़े दलों...

Pitabas Panda murder case: ओडिशा: पीताबास पांडा मर्डर केस में 12 आरोपियों की गिरफ्तारी, पूर्व विधायक बिक्रम पांडा शामिल

Pitabas Panda murder case: भुवनेश्वर, एजेंसियां। ओडिशा पुलिस ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और सीनियर एडवोकेट पीताबास पांडा की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories