Monday, October 20, 2025

गाय के दूध से फैल रहा बर्ड फ्लू दुनिया को कर सकता है तबाह

- Advertisement -

जिनेवा, एजेंसियां। कोरोना वायरस के बाद एक ऐसे नए वायरस की जानकारी मिली है, जो पूरी दुनिया में तबाही फैला सकता है।

गाय के दूध में यह वायरस मिला है। H5N1 बर्ड फ्लू नाम के वायरस को लेकर एक्सपर्ट्स पहले से चिंतित हैं।

उनकी मानें तो ये बीमारी बहुत तेजी से फैल सकती है और इससे मरने वालों की संख्या कोविड से 100 गुना ज्यादा हो सकती है।

रिपोर्ट के अनुसार ये वायरस अब उस मुकाम पर पहुंच चुका है जहां से ये पूरी दुनिया में महामारी फैला सकता है।

वहीं अब वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने बताया है कि हाल ही में एक बर्ड फ्लू जिसका नाम H5N1 है, बीमार जानवरों के कच्चे दूध में बहुत ज्यादा मात्रा में पाया गया है।

हालांकि ये अभी पता नहीं चला है कि ये वायरस दूध में कितने समय तक जिंदा रह सकता है। हाल ही में अमेरिका के टेक्सास में कुछ गायों को बर्ड फ्लू हो गया था।

वहां के एक डेयरी फॉर्म में काम करने वाले इंसान को भी इन्हीं गायों की देखभाल से ये बीमारी लग गई थी।

विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि ये चिंता की बात है। अब तक बर्ड फ्लू पक्षियों से फैलता था, पर पहली बार गाय से इंसान को ये बीमारी हुई है।

कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि बर्ड फ्लू का ये वायरस बदल रहा है। पहले ये सिर्फ पक्षियों से गाय को होता था, अब गाय से गाय को और गाय से पक्षी को भी ये बीमारी लग रही है।

चिंता की एक और बात ये है कि बीमार गायों के दूध में भी इस वायरस पाया गया है। वैज्ञानिकों के लिए हैरानी की बात है क्योंकि उन्हें नहीं लगता था कि ये फ्लू गाय और बकरियों को हो सकता है, लेकिन जांच में पता चला है कि कुछ गायें वाकई में वर्ड फ्लू से संक्रमित थीं।

H5N1 एक तरह का फ्लू का वायरस है, मगर ये इंसानों का फ्लू नहीं बल्कि पक्षियों का फ्लू है। इसलिए इसे बर्ड फ्लू भी कहते हैं।

ये वायरस मुख्यत: पक्षियों में ही रहता है और उनको बीमार करता है। कभी-कभी दूसरे स्तनधारी जानवरों को भी हो सकता है।

अगर किसी पक्षी को ये फ्लू हो जाता है तो उसके पास रहने, उसे छूने या उसकी बीट को छूने से ये इंसान भी संक्रमित हो सकते हैं।

अगर किसी जगह पर बीमार पक्षी रहे हों, तब भी वो जगह दूषित हो सकती है और उससे इंसान बीमार हो सकते हैं।

ये फ्लू अगर इंसानों को लग जाए तो काफी गंभीर हो सकता है। इससे तेज बुखार, खांसी, गले में खराश, निमोनिया (फेफड़ों का इन्फेक्शन) या कई बार बहुत बुरी हालत हो सकती है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में पुलिसकर्मियों को सर्विस बुक तैयार रखने का निर्देश, जल्द होगा प्रमोशन

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories