Bihar Chunav: पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान जारी, राबड़ी देवी ने बेटों को दी शुभकामनाएं

1 Min Read

Bihar Chunav:

पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में आज 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। इस चरण में करीब 3.75 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 1314 उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य तय कर रहे हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ है और शाम तक चलेगा।

कई दिग्गज नेताओं की किस्मत ईवीएम में बंद:

इस चरण में राज्य के कई दिग्गज नेताओं की किस्मत ईवीएम में बंद होगी। राघोपुर से तेजस्वी यादव, महुआ से तेज प्रताप यादव, तारापुर से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मोकामा से अनंत सिंह, अलीनगर से मैथिली ठाकुर, भोर से प्रीति किन्नर, छपरा से खेसारी लाल यादव और काराकाट से ज्योति सिंह मैदान में हैं।

राबड़ी देवी ने बेटों को दीं शुभकामनाएं:

मतदान से पहले राबड़ी देवी ने अपने बेटों तेजस्वी और तेज प्रताप यादव को शुभकामनाएं दीं, कहा – “मैं मां हूं, दोनों बेटों को आशीर्वाद देती हूं।” पहले चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल के 14 मंत्रियों का भविष्य भी तय होना है। चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में जारी है।

इसे भी पढ़ें

Bihar Chunav: लालू, राबड़ी, तेजस्वी, नितिन नवीन व विजय सिन्हा ने किया मतदान


Share This Article