Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव की ‘फोन डिप्लोमेसी’: रिजल्ट से पहले 143 प्रत्याशियों से की बातचीत, दी सख्त हिदायत – “आखिरी वोट तक डटे रहो”

2 Min Read

Tejashwi Yadav:

पटना, एजेंसियां। तेजस्वी यादव की ‘फोन डिप्लोमेसी’ रिजल्ट से पहले 143 प्रत्याशियों से की बातचीत, दी सख्त हिदायत – बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मतदान समाप्त होने के बाद अब पूरा ध्यान 14 नवंबर को होने वाली मतगणना पर है। जैसे-जैसे रिजल्ट का दिन नजदीक आ रहा है, राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच आरजेडी नेता और महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने चुनाव बाद की रणनीति अपने हाथों में लेते हुए ‘फोन डिप्लोमेसी’ शुरू कर दी है।

सूत्रों के मुताबिक:

सूत्रों के मुताबिक, तेजस्वी यादव ने बुधवार को पूरा दिन अपने उम्मीदवारों और जिला पदाधिकारियों से संपर्क में बिताया। उन्होंने लगभग 143 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों से फोन पर बात की और काउंटिंग के दिन की रणनीति तय की। तेजस्वी ने सभी उम्मीदवारों को निर्देश दिया कि “काउंटिंग वाले दिन किसी भी परिस्थिति में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। हमारे एजेंट हर टेबल पर मौजूद रहें और आख़िरी वोट तक डटे रहें।”

उन्होंने चेतावनी दी कि मतगणना के दौरान:

उन्होंने चेतावनी दी कि मतगणना के दौरान किसी तरह का दबाव या गड़बड़ी की कोशिश की जा सकती है, इसलिए उम्मीदवारों को धैर्य और सतर्कता के साथ काम करने की सलाह दी गई है। तेजस्वी ने यह भी कहा कि “सरकारी सिस्टम का दुरुपयोग किया जा सकता है, लेकिन हमें एक-एक वोट की रक्षा करनी है।”इसके साथ ही आरजेडी प्रमुख ने वरिष्ठ नेताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक की, जिसमें तय किया गया कि जो नेता चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, उन्हें मतगणना केंद्रों वाले जिलों में भेजा जाएगा ताकि वे वहां स्थिति की निगरानी कर सकें।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों 6 और 11 नवंबर में संपन्न हुए थे। कुल 243 सीटों के लिए मतदान शांतिपूर्ण रहा। अब राज्य की निगाहें 14 नवंबर को होने वाले नतीजों पर टिकी हैं, जो तय करेंगे कि सत्ता की कुर्सी पर इस बार कौन बैठेगा नीतीश कुमार या तेजस्वी यादव। “आखिरी वोट तक डटे रहो”

Share This Article