दरभंगा, एजेंसियां। देश के हर कोने कुछ न कुछ कारणों के वजह से तनाव का माहौल बना हुआ है। इसी बीच एक खबर दरभंगा से आ रही है जहां कलश यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओ पर पथराव हुई। पथराव के बाद शोभा यात्रा में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार श्रद्धालु दुर्गा मंदिर में कलश स्थापना के बाद लौट रहे थे।
कलश यात्रा में चल रहे लोगों का कहना है कि मो. अलाउद्दीन के छत पर कुछ लोग जमा थे उनलोगो ने ही पथराव किए। जिससे लोग हैरान रह गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस बल लेकर पहुंची और मामले को शांत कराई। हालांकि, घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी रही। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने दावा किया कि अब हालात सामान्य हो गए हैं। लेकिन पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर गांव में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर रही है और उनकी गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है।
पूर्व मुखिया आलोक कुमार बयान
गांव के पूर्व मुखिया आलोक कुमार उर्फ विकास कुमार ने बताया कि इस गांव में होली के दिन भी कुछ युवकों ने आपसी विवाद के दौरान दूसरों को घायल कर दिया था, लेकिन बातचीत के जरिए मामला सुलझा लिया गया था। इसके बाद नवरात्रि के दौरान हुए पथराव ने गांव में फिर से तनाव बढ़ा दिया है।
पुलिस का बयान
कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि हालात अब नियंत्रण में हैं और पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के निर्देश पर उपद्रवियों को चिन्हित करने के लिए सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें
दरभंगा में अपराधी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमले, कई कर्मी घायल