Shibu Soren: शिबू सोरेन सिर्फ झारखंड नहीं, पूरे भारत के आदिवासी नेता थे – बोले लालू प्रसाद यादव

2 Min Read

Shibu Soren:

पटना,एजेंसियां। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 81 वर्ष की आयु में दिल्ली में निधन हो गया। इस दुखद घटना पर देश के कई वरिष्ठ नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी शिबू सोरेन के निधन पर दुख जताते हुए उन्हें आदिवासी समाज के एक बड़े चेहरे के रूप में याद किया।

लालू यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा

“शिबू सोरेन सिर्फ झारखंड के ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के दलित-आदिवासी समाज के बड़े नेता थे। उन्होंने लंबे समय तक राजनीति में सक्रिय रहते हुए जनता के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उनका जाना एक अपूरणीय क्षति है। मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और उनके परिवार को मेरी संवेदना है। मैं शीघ्र ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात करूंगा। हमारे बीच पारिवारिक संबंध भी थे।”

लालू यादव का ट्वीट

राष्ट्रीय नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “एक्स” पर भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा:
“संघर्षों के आदि और मेरे साथी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से मैं मर्माहत हूँ। उनके साथ साझा संघर्षों की अनेक यादें जुड़ी हैं। सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के उत्थान में उनका योगदान अमूल्य रहा है। राष्ट्रीय जनता दल परिवार इस दुख की घड़ी में गुरुजी के परिजनों और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त करता है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।”

इसे भी पढ़ें 

RIP Shibu soren: नहीं रहे दिशोम गुरु शिबू सोरेन, 81 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस


Share This Article
Exit mobile version