Bihar Elections: RJD को झटका, पूर्व प्रत्याशी अच्छेलाल यादव ने किया नामांकन

2 Min Read

Bihar Elections:

पटना, एजेंसियां। बिहार की चिरैया विधानसभा सीट से आरजेडी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के पूर्व प्रत्याशी अच्छेलाल प्रसाद यादव ने टिकट नहीं मिलने पर विद्रोह कर दिया है और बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ सिकरहना अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया।

जनता के समर्थन और सहयोग से जीतेंगे चुनावः

अच्छेलाल यादव का कहना है कि उन्होंने हमेशा पार्टी के लिए निष्ठा से काम किया और कार्यकर्ताओं के हर सुख-दुख में साथ खड़े रहे। बावजूद इसके, टिकट वितरण में उन्हें नजरअंदाज किया गया, जिससे वे बेहद आहत हैं। अब वे जनता के सहयोग और समर्थन से चुनावी मैदान में उतर रहे हैं।

पिछले चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे थेः

साल 2020 के विधानसभा चुनाव में अच्छेलाल यादव राजद के उम्मीदवार थे और उन्होंने 46,030 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस बार टिकट कटने से न सिर्फ वे, बल्कि उनके समर्थक भी पार्टी से खासे नाराज़ हैं। स्थानीय राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो अच्छेलाल यादव का निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ना चिरैया विधानसभा सीट पर मुकाबले को दिलचस्प बना सकता है। साथ ही, इससे राजद के समीकरण पर भी असर पड़ने की पूरी संभावना है।

इसे भी पढ़ें

Bihar Elections: बिहार चुनावः सासाराम विधानसभा से राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह गिरफ्तार, झारखंड के गढ़वा में बैंक लूटने का आरोप

Share This Article