Rally in Patna: RLM की पटना में महारैली, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा बिहार के साथ अन्याय हो रहा

1 Min Read

Rally in Patna:

पटना, एजेंसियां। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने पटना के मिलर हाई स्कूल ग्राउंड में राज्यस्तरीय परिसीमन सुधार महारैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिहार के साथ अन्याय हो रहा है क्योंकि समय पर परिसीमन नहीं हुआ। यदि 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन हुआ होता तो बिहार में लोकसभा सीटों की संख्या 40 से बढ़कर 60 हो जाती।

Rally in Patna: उपेंद्र कुशवाहा ने रैली में कहा:

उपेंद्र कुशवाहा ने रैली में कहा कि उनकी पार्टी केवल जनता के मुद्दों की राजनीति करती है और हंगामा नहीं करती। उन्होंने परिसीमन की प्रक्रिया और इसके महत्व के बारे में लोगों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता के बाद 1951, 1961 और 1971 की जनगणना के आधार पर परिसीमन हुआ, लेकिन 1976 में आपातकाल के दौरान इसे रोक दिया गया। इस कारण पिछले 50 साल से बिहार और कुछ अन्य राज्यों को नुकसान हो रहा है। RLM इस रुकावट को दूर करने और नई जनगणना के आधार पर परिसीमन कराने की मांग लगातार कर रही है।

इसे भी पढ़ें

Patna rally: पटना रैली में सीएम हेमंत की रहेगी 12 सीटों पर नजर


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं