RJD leader Prahlad Yadav: RJD नेता प्रहलाद यादव के बेटे का निधन, विधायक की तबीयत बिगड़ी

1 Min Read

RJD leader Prahlad Yadav:

लखीसराय, एजेंसियां। लखीसराय के सूर्यगढ़ा से आरजेडी विधायक प्रहलाद यादव के बेटे विनय कुमार का सोमवार की देर रात पटना के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। विनय कुमार लंबे समय से बीमार थे और गंभीर हालत में भर्ती किए गए थे, लेकिन डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

प्रहलाद यादव की तबीयत बिगड़ी

बेटे की मौत की खबर मिलते ही प्रहलाद यादव की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई है। विनय कुमार का निधन उनके परिवार और समर्थकों के लिए अपूरणीय क्षति है। करीब डेढ़ साल पहले उनकी शादी हुई थी और उनकी एक बेटी है। विनय कुमार अपने सहज और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे और हमेशा लोगों की मदद के लिए खड़े रहते थे। उनके निधन से परिवार और समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है।

इसे भी पढ़ें

YouTuber protest Bihar: दरभंगा में यूट्यूबर के समर्थन में RJD का महाधरना, मंत्री जीवेश कुमार के बर्खास्तगी की मांग


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं