नौ महीने बाद पटना लौटेंगे राजद सुप्रीमो लालू यादव

IDTV Indradhanush
1 Min Read

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव करीब नौ महीने बाद शुक्रवार को पटना लौट रहे हैं।  वह पिछले तीन महीने से दिल्ली में अपनी बेटी मीसा भारती के घर पर स्वास्थ्य लाभ कर रहे थे। अब उनकी तबीयत में सुधार के बाद यह बताया जा रहा है कि वह शुक्रवार को सुबह पटना आ रहे हैं। पटना आने के बाद भी वह कुछ लोगों से ही मुलाकात कर सकेंगे।

सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में पिछले वर्ष 5 दिसंबर को लालू प्रसाद यादव का किडनी प्रत्यारोपण किया गया था। उस समय राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव दोनों सिंगापुर में मौजूद थे। उसके बाद लगभग ढाई माह तक लालू का इलाज वहीं चला था और 11 फरवरी को लालू भारत वापस आए थे।

वहां वो अपनी बेटी मीसा भारती के आवास पर रह रहे थे। इस दौरान भी उनका मिलाना-जुलना कम ही लोगों से हुआ। हालांकि, इस बीच लालू से मिलने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और समाजवादी पार्टी के नेता पहुंचे थे।  लालू के कल पटना आगमन को बाहुबली नेता आनंद मोहन की रिहाई से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं