Rally in Katihar: पीएम मोदी का पटना में 2 नवंबर को रोड शो और 3 को कटिहार में जनसभा

1 Min Read

Rally in Katihar:

पटना, एजेंसियां। PM नरेंद्र मोदी 2 नवंबर को पटना में रोड शो करेंगे। एनडीए के प्रत्याशियों के समर्थन में भव्य रोड शो को लेकर बिहार बीजेपी तैयारी में जुटी है। रोड शो शाम 4 बजे दिनकर गोलंबर से शुरू होगा और उद्योग भवन के निकट खत्म होगा।

रोड शो का रूटः

दिनकर गोलंबर → नाला रोड → ठाकुरबाड़ी रोड → बारी पथ → बाकरगंज → गांधी मैदान के पास रोड शो उद्योग भवन में समाप्त होगा।

कटिहार में करेंगे जनसभाः

इसके बाद 3 नवंबर को पीएम मोदी कटिहार में एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी तारकिशोर प्रसाद के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने बताया कि पीएम मोदी दोपहर 3 बजे कटिहार पहुंचेंगे। भसना के पास सभा स्थल तैयार किया गया है, जहां हेलीपैड का निर्माण भी किया जा रहा है। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इसे भी पढ़ें

Bihar rally: PM मोदी की पहली बिहार रैली कर्पूरी ठाकुर के गांव से, NDA के चुनावी एजेंडे को मिलेगा जोर


Share This Article