PM Modi: बिहार में पीएम मोदी बोले- घुसपैठियों को देश से निकालकर रहेंगे

2 Min Read

PM Modi:

गयाजी, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गयाजी से बिहार के लिए 13000 करोड़ की योजनाओं की शुरुआत की। मगध यूनिवर्सिटी के कैंपस में अपने 34 मिनट के भाषण में उन्होंने कांग्रेस और RJD पर निशाना साधा। सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं। आतंकवाद और घुसपैठ पर भी बात की। PM ने कहा- ‘हम घुसपैठियों को देश से निकालकर रहेंगे। इन्हें आपके हक पर डाका नहीं डालने देंगे। कांग्रेस-RJD घुसपैठियों के साथ खड़े हैं।’

जेल में बैठकर लोग फाइलों पर साइन करते थेः

‘पहले जेल में बैठकर लोग फाइलों पर साइन करते थे। हम ऐसा बिल लेकर आए हैं, जिसके दायरे में PM भी है। गिरफ्तारी होते ही पद जाएगा।’

लालटेन राज में था अंधेराः

पीएम ने कहा कि ‘पहले बिहार में शाम को कहीं आना-जाना मुश्किल था। गयाजी जैसे शहर लालटेन राज में अंधेरे में डूबे रहते थे। न शिक्षा थी, न रोजगार था। बिहार की कितनी पीढ़ियों को इन लोगों ने पलायन के लिए मजबूर किया।’

6 लेन पुल का उद्घाटन कियाः

PM मोदी गयाजी से बेगूसराय पहुंचे। उन्होंने यहां गंगा नदी पर बने 6 लेन औंटा-सिमरिया ब्रिज का उद्घाटन किया। इससे पहले उन्होंने गयाजी-नई दिल्ली अमृत भारत और वैशाली-कोडरमा ट्रेन का शुभारंभ भी किया।

इसे भी पढ़ें

PM Modi: बिहार को पीएम मोदी ने दी 13000 करोड़ रुपये की सौगात

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं