Pitru Paksha: गयाजी में पितृपक्ष की धूम, श्रद्धालुओं ने सोलह वेदियों पर किया पिंडदान

1 Min Read

Pitru Paksha:

गयाजी, एजेंसियां। बिहार के गया जिले में पितृपक्ष के 17 दिवसीय त्रिपाक्षिक श्राद्ध कर्म के सातवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। शनिवार को विष्णुपद मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में देश-दुनिया से लगभग 12 लाख तीर्थयात्री पहुंचे।

पांच वेदियों पर पिंडदान

तीर्थयात्रियों ने सोलह वेदियों में से पांच वेदियों कार्तिकपद, दक्षिणाग्निपद, गार्हपत्याग्निपद, आह्वानीयाग्निपद और सूर्यपद पर अपने पूर्वजों का पिंडदान किया। पिंडदान के बाद श्रद्धालुओं ने विष्णु चरणों के दर्शन और पूजन भी किए।

जिला प्रशासन ने सुरक्षा, सफाई, बिजली और आवासन की व्यवस्था दुरुस्त रखी। पितृपक्ष मेला के दौरान प्रशासन और स्वयंसेवी संस्थाएं तीर्थयात्रियों की सेवा में लगी रही। 6 सितंबर से अब तक कुल 15,33,287 तीर्थयात्रियों ने पिंडदान किया, 39,177 ने मेडिकल सहायता ली, 282 को व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई और 4,730 तीर्थयात्रियों को टेंट सिटी में निशुल्क ठहराया गया। आगामी दिनों में पिंडदान कार्यक्रम विष्णुपद, सोलह वेदी, सीताकुंड, रामगया, गयासिर और अन्य घाटों में आयोजित होंगे।

इसे भी पढ़ें 

Pitru Paksha Mela 2025: गयाजी में पितृपक्ष मेला 2025 की तैयारी पूरी, 15 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं