महिला दिवस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में मॉडल ट्रैफिक पोस्ट का उद्घाटन किया [On Women’s Day, Chief Minister Nitish Kumar inaugurated the model traffic post in Patna]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

पटना, एजेंसियां। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पटना में “महिला दिवस एक नई मिसाल” कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने संजय गांधी जैविक उद्यान के पास मॉडल ट्रैफिक पोस्ट का लोकार्पण किया।

यह मॉडल ट्रैफिक पोस्ट महिलाओं द्वारा संचालित की जाएंगी, जिसमें आरामदायक विश्राम गृह, शौचालय, पेयजल और प्राथमिक उपचार किट जैसी सुविधाएं होंगी। पटना में 54 ऐसी चौकियां स्थापित करने की योजना है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य में महिला सशक्तिकरण के लिए उठाए गए कदमों की चर्चा की, जैसे पुलिस बल में 35% महिला आरक्षण और महिला पुलिसकर्मियों की बढ़ती संख्या।

इसे भी पढ़ें 

क्यों मनाया जाता है महिला दिवस?

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं