Nitish Kumar:
पटना, एजेंसियां। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को राजधानी पटना स्थित 01 अणे मार्ग से बिहार पुलिस को आधुनिक संसाधनों से लैस 520 चार पहिया और 98 दो पहिया वाहनों का लोकार्पण किया। उन्होंने सभी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विधिवत रवाना किया और पुलिसिंग व्यवस्था को और सशक्त बनाने की दिशा में इस कदम को अहम बताया।
Nitish Kumar:
लोकार्पण से पूर्व मुख्यमंत्री ने इन वाहनों का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों से इनके उपयोग और तकनीकी विशेषताओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इन वाहनों की उपलब्धता से राज्य में पुलिस की कार्य क्षमता, गतिशीलता और विधि व्यवस्था पर नियंत्रण की दक्षता में उल्लेखनीय सुधार आएगा। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि इन नए संसाधनों से राज्य में शांति, कानून व्यवस्था और आपातकालीन स्थितियों से निपटने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने मुख्यमंत्री को एक हरित पौधा भेंट कर स्वागत किया, जो राज्य सरकार की हरित पहल का भी प्रतीक था।
Nitish Kumar: कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में कई वरीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री द्वारा इस पहल को राज्य की आंतरिक सुरक्षा और जवाबदेही बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया है।
यह कदम बिहार सरकार के उस संकल्प को भी दर्शाता है, जिसमें वह राज्य की कानून व्यवस्था को आधुनिक और जनहितकारी दृष्टिकोण से सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।
इसे भी पढ़ें
महिला दिवस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में मॉडल ट्रैफिक पोस्ट का उद्घाटन किया