Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव 2025: एनडीए में सीट बंटवारे से पहले बीजेपी के 41 उम्मीदवारों के नाम लगभग तय, देखें सूची

4 Min Read

Bihar Elections 2025:

पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में सीट बंटवारे का औपचारिक ऐलान भले ही अभी बाकी है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने अंदरखाने अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। पार्टी के संभावित उम्मीदवारों की 41 सीटों की सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। बताया जा रहा है कि इन नामों पर भाजपा आलाकमान ने हरी झंडी दे दी है और कई उम्मीदवारों ने नामांकन की तैयारी भी शुरू कर दी है।

सूत्रों के अनुसार

सूत्रों के अनुसार, इन 41 सीटों में अधिकतर वे चेहरे हैं जो वर्तमान में विधायक हैं या पिछले चुनावों में पार्टी से चुनाव लड़ चुके हैं। पार्टी ने कई मौजूदा विधायकों और मंत्रियों को दोबारा मौका देने का फैसला किया है। भाजपा मुख्यालय में हाल ही में हुई चुनाव समिति की बैठक में पुराने और अनुभवी नेताओं पर भरोसा जताने की बात कही गई थी।

वायरल सूची की आधिकारिक पुष्टि नहीं

हालांकि भाजपा ने इस वायरल सूची की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पार्टी का कहना है कि उम्मीदवारों की अंतिम सूची केंद्रीय चुनाव समिति की स्वीकृति के बाद ही जारी की जाएगी। इसके बावजूद राजनीतिक गलियारों में यह सूची चर्चा का विषय बनी हुई है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, सीट शेयरिंग को लेकर एनडीए में सहमति लगभग बन चुकी है और जल्द ही औपचारिक घोषणा की जाएगी।

इधर, एनडीए के भीतर सीट बंटवारे को लेकर कुछ असहमति के मुद्दे बने हुए थे। खासकर चिराग पासवान और जीतन राम मांझी ने अपनी पार्टियों के लिए अधिक सीटों की मांग की थी। लेकिन केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने साफ कहा है कि एनडीए के भीतर सबकुछ सकारात्मक माहौल में आगे बढ़ रहा है और जल्द ही गठबंधन सीटों के बंटवारे की घोषणा करेगा।

बीजेपी के संभावित उम्मीदवारों की सूची:

पारू – अशोक कुमार सिंह

बरौली – रामप्रवेश राय

गोपालगंज – कुसुम देवी

गोरियाकोठी – देवेंद्रकांत सिंह

अमनौर – कृष्ण कुमार मंटू

हाजीपुर – अवधेश सिंह

रोसड़ा (एससी) – वीरेंद्र पासवान

बेगूसराय – कुंदन सिंह

बिहपुर – कुमार शैलेन्द्र

कटोरिया (एसटी) – निक्की हेम्ब्रम

बिहारशरीफ – सुनील कुमार

बिस्फी – हरिभूषण ठाकुर बचोल

झंझारपुर – नीतिश मिश्र

छातापुर – नीरज कुमार सिंह

फारबिसगंज – विद्याशागर केसरी

बनमनखी (एससी) – कृष्ण कुमार ऋषि

पूर्णिया – विजय खेमका

कटिहार – तारकिशोर प्रसाद

प्राणपुर – निशा सिंह

सहरसा – आलोक रंजन झा

दरभंगा – संजय सरावगी

केवटी – मुरारी मोहन झा

जाले – जीवेश कुमार

औराई – रामसूरत राय

कुड़नी – केदार प्रसाद गुप्ता

बरूराज – अरुण कुमार सिंह

लौरिया – विनय बिहारी

चनपटिया – उमाकांत सिंह

बेतिया – रेणु देवी

हरिसिद्धि – कृष्ण नंदन पासवान

बांकीपुर – नितिन नवीन

पिपरा – श्याम बाबू प्रसाद यादव

मधुबन – राणा रणधीर सिंह

मोतिहारी – प्रमोद कुमार

चिरैया – लालबाबू प्रसाद गुप्ता

ढाका – पवन जायसवाल

रीगा – मोतीलाल प्रसाद

बथनाहा (एससी) – अनिल राम

परिहार – गायत्री देवी

बेनीपट्टी – विनोद नारायण झा

खजौली – अरुण शंकर प्रसाद

इन 41 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम लगभग तय माने जा रहे हैं। राजनीतिक पर्यवेक्षक मानते हैं कि भाजपा इस बार पुराने और अनुभवी चेहरों पर भरोसा जताकर स्थिरता का संदेश देना चाहती है। वहीं, एनडीए में सीट बंटवारे की घोषणा होते ही भाजपा की आधिकारिक उम्मीदवार सूची सामने आने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें

Bihar elections 2025: बिहार चुनाव को लेकर झारखंड में सख्ती, हजारीबाग में 16.5 लाख जब्त


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं