Marathon meeting:
पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 101 सीटों में 89 पर जीत दर्ज कर राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। इस शानदार जीत के बाद भाजपा अब तीन दिन (8, 9 और 10 दिसंबर) तक क्षेत्रीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेगी। इस बैठक में पार्टी का शीर्ष नेतृत्व क्षेत्रीय नेताओं का आभार व्यक्त करेगा, जश्न मनाएगा और आगामी पांच साल की योजनाओं और रणनीति पर विचार-विमर्श करेगा। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र और अन्य वरिष्ठ नेता बैठक में शामिल होंगे।
क्षेत्रवार बैठक कार्यक्रम इस प्रकार है:
8 दिसंबर: मिथिला और तिरहुत क्षेत्र – मुजफ्फरपुर पश्चिमी जिला कार्यालय
9 दिसंबर: पटना, मुंगेर, शाहाबाद और मगध क्षेत्र – पटना प्रदेश कार्यालय
10 दिसंबर: कोसी, सीमांचल और अंग क्षेत्र – पूर्णिया जिला भाजपा कार्यालय
इससे पहले भाजपा प्रदेश कार्यालय में जीते हुए विधायकों की महा बैठक भी हुई थी, जिसमें वरिष्ठ नेता और मंत्री शामिल रहे।







