Land for Job Scam : तेजप्रताप यादव पहुंचे ED दफ्तर, पहली बार उनसे होगी पूछताछ [Land for Job Scam: Tej Pratap Yadav reached ED office, he will be questioned for the first time]

3 Min Read

पटना, एजेंसियां। रेलवे में नौकरी के बदले जमीन और फ्लैट रजिस्ट्री कराने के मामले में आज ED तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी और उनके बेटे तेजप्रताप यादव से पूछताछ कर रही है।

यह पूछताछ पटना स्थित ED दफ्तर में हो रही है। राबड़ी देवी पहले ही बेटी मीसा भारती के साथ ED दफ्तर पहुंच चुकी हैं। अब तेजप्रताप यादव भी ED दफ्तर पहुंचे हैं। यहां पहली बार उनका सामना ED के तीखे सवालों से होगा।

ED पहली बार करेगी तेजप्रताप से पूछताछः

ED दफ्तर के बाहर बड़ी संख्या में आरजेडी समर्थक जुटे हुए हैं, जो लालू परिवार के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं। लैंड फॉर जॉब मामले में ED ने लालू परिवार को समन भेजकर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था।

यह पहला मौका होगा जब तेजप्रताप यादव से लैंड फॉर जॉब मामले में पूछताछ की जाएगी। इससे पहले ED ने लालू प्रसाद, मीसा भारती, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव से पूछताछ की चुकी है। इस कड़ी में अब तेजप्रताप यादव की बारी है।

क्या है मामलाः

यह पूरा मामला लैंड फॉर जॉब स्कैम से जुड़ा हुआ है, जिसमें ED ने लालू परिवार को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था। इस मामले में आज दोपहर में ED की टीम तेजप्रताप यादव से भी पूछताछ करेगी।

जबकि कयास है कि कल ED पटना में लालू यादव से पूछताछ कर सकती है। इससे पहले 29 जनवरी को ED ने लालू यादव से 10 घंटे और 30 जनवरी को तेजस्वी यादव से 8 घंटे तक पूछताछ की थी।

CBI ने लगाया ये आरोपः

इस मामले में CBI का आरोप है कि 2004 से 2009 तक रेल मंत्री रहते हुए लालू प्रसाद यादव ने रेलवे में नौकरी देने के बदले बड़े पैमाने पर भूमि और प्रॉपर्टी ट्रांसफर कराई। इस दौरान लालू परिवार ने मुंबई, जबलपुर, कोलकाता, जयपुर और हाजीपुर जैसे क्षेत्रों में रेलवे में नौकरी देने के नाम पर जमीन और संपत्ति हासिल की।

विशेष रूप से, बिहार में 1 लाख स्क्वायर फीट से अधिक जमीन महज 26 लाख रुपए में प्राप्त की गई थी। जबकि उस समय सरकारी दर के हिसाब से उसकी कीमत करीब 4.39 करोड़ रुपए थी।

इन जमीनों की अधिकांश खरीदी कैश में की गई। ऐसे में आरोप है कि इस प्रक्रिया में कई नियमों का उल्लंघन हुआ। अब ED की टीम आज राबड़ी देवी और तेजप्रताप से तीखे सवाल करेगी, जिनके जवाब इस मामले की जांच को एक नया मोड़ दे सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

Land for Job Scam : पूछताछ के लिए ED दफ्तर पहुंची राबड़ी देवी, दोपहर में तेजप्रताप यादव की बारी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं