Land Dispute: जमीन विवाद में खूनी खेल, युवक की पीट-पीटकर हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

2 Min Read

Land Dispute:

पटना, एजेंसियां। रोहतास जिले के जागोडीह गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद के चलते एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई, जो एक कपड़ा व्यापारी थे। इस घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जमीन विवाद के कारण हत्या:

बता दें कि वीरेंद्र सिंह का अपने परिवार और गोतिया के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार की सुबह भी इस विवाद को लेकर दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया, जिसके बाद कुछ आरोपियों ने वीरेंद्र सिंह की बुरी तरह पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

पुलिस की कार्रवाई:

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। रोहतास के एसपी रोशन कुमार ने बताया कि इस घटना में शामिल दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने पुष्टि की कि वीरेंद्र सिंह का विवाद अपने गोतिया से था और मारपीट में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

Bloody game in land dispute

इसे भी पढ़ें

Land dispute: धनबाद में जमीन विवाद पर भिड़ंत, पुलिस के लाठीचार्ज में दर्जनों महिलाएं घायल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं