Lalu family feud:
पटना, एजेंसियां। लालू प्रसाद यादव के परिवार में चल रहा विवाद अब एक गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। रोहिणी आचार्य द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए भावनात्मक और आरोपों से भरे पोस्ट के बाद पूरा परिवार एक बार फिर सुर्खियों में है। रोहिणी के आरोपों में मारपीट, अपमान और यहां तक कि अपने पिता लालू यादव की किडनी ट्रांसप्लांट से जुड़े विवाद शामिल रहे। उन्होंने कहा कि उन्हें गालियां दी गईं, उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाई गई और मायके से संबंध तोड़ने का दबाव बनाया गया।
रोहिणी की पोस्ट के बाद घर के अंदर और बढ़ा तनाव:
रोहिणी की पोस्ट के बाद परिवार के भीतर तनाव और बढ़ गया। खबर है कि उनकी तीन बहनें – राजलक्ष्मी, रागिनी और चंदा यादव घर छोड़कर दिल्ली में मीसा भारती के आवास पर पहुंच गई हैं। बताया जा रहा है कि रोहिणी की ओर से लगाए गए आरोपों और भावनात्मक नाराजगी ने परिवार के भीतर असहज स्थिति पैदा कर दी है।रोहिणी ने यह भी लिखा कि उनके माता-पिता और बहनों ने इस विवाद से बेहद दुख झेला है। परिवार के भीतर यह खींचतान अब सार्वजनिक हो चुकी है, जिससे राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। लालू परिवार में यह विवाद आने वाले दिनों में और बड़ा मुद्दा बन सकता है।







