Latest NewsIPL 2026: IPL 2026 से पहले Rajasthan Royals का बड़ा फैसला: राहुल द्रविड़ के इस्तीफे के बाद , कुमार संगकारा बने हेड कोच

IPL 2026: IPL 2026 से पहले Rajasthan Royals का बड़ा फैसला: राहुल द्रविड़ के इस्तीफे के बाद , कुमार संगकारा बने हेड कोच

IPL 2026:

नई दिल्ली, एजेंसियां। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स ने बड़ा बदलाव करते हुए श्रीलंका के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार संगकारा को टीम का नया हेड कोच नियुक्त कर दिया है। संगकारा इससे पहले 2021 से 2024 तक राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच रह चुके हैं और बीते वर्ष उन्हें फ्रेंचाइजी का डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाया गया था। अब वे राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे, जिन्होंने IPL 2025 के बाद इस्तीफा दे दिया था।

राहुल द्रविड़ के बाद फिर मिली कोचिंग की कमान:

द्रविड़ के नेतृत्व में राजस्थान रॉयल्स IPL 2025 में नौवें स्थान पर रही थी, जहां टीम 14 में से केवल 4 मैच जीत सकी। टीम के खराब प्रदर्शन को देखते हुए द्रविड़ ने पद छोड़ दिया और फ्रेंचाइजी ने दोबारा संगकारा पर भरोसा जताया। 48 वर्षीय संगकारा के कार्यकाल में राजस्थान 2022 के फाइनल तक पहुंची थी और 2024 में प्लेऑफ में भी जगह बनाई थी, जिससे उनकी रणनीतिक क्षमता पर टीम मैनेजमेंट का भरोसा और मजबूत हुआ।

संगकारा ने कहा “वापस आकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं”:

हेड कोच बनने के बाद संगकारा ने कहा, “हेड कोच के रूप में लौटकर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। हमारी कोचिंग टीम मजबूत है और हम खिलाड़ियों को बेहतरीन तरीके से तैयार करेंगे। हमें पता है हमें क्या करना है राजस्थान को एक मजबूत और खिताब जीतने वाली टीम बनाना।”उन्होंने कोचिंग पैनल में मौजूद विक्रम, ट्रेवर, शेन और सिड की अनुभवयुक्त टीम को भी राजस्थान की ताकत बताया।

टीम के सामने नई चुनौती कप्तान कौन?

संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स में जाने के बाद फ्रेंचाइजी अब नए कप्तान की तलाश में है। संगकारा के सामने यह सबसे बड़ी चुनौती होगी कि वे टीम को सही नेतृत्व दे सकें। स्क्वॉड में यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल जैसे युवा खिलाड़ी हैं, जबकि रवींद्र जडेजा के आने से टीम की मजबूती बढ़ी है।अब देखना दिलचस्प होगा कि Rajasthan Royals IPL 2026 के लिए किस खिलाड़ी को कप्तान बनाती है और संगकारा के नेतृत्व में टीम कैसा प्रदर्शन करती है।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Railway Recruitment 2026: आरआरबी ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर

Railway Recruitment 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)...

NRHM Scam Dhanbad: 9.39 करोड़ की अवैध निकासी मामले में प्रमोद सिंह से ACB करेगी सवाल-जवाब

NRHM Scam Dhanbad रांची। झारखंड के धनबाद जिले से जुड़े 9.39 करोड़ रुपये के एनआरएचएम (NRHM) घोटाले में गिरफ्तार आरोपी प्रमोद सिंह से अब एंटी...

14 साल में 20 लाख से ज्यादा भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता, बीते 5 साल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Citizenship loss India नई दिल्ली, एजेंसियां। हर साल विदेश में बसने वाले भारतीयों की संख्या लगातार बढ़ रही है। संसद में पेश आंकड़ों के अनुसार,...

Pawan Kalyan: पवन कल्याण की याचिका पर बड़ा आदेश, हाई कोर्ट मेटा-गूगल-X को आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के निर्देश

Pawan Kalyan: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली हाई कोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा (फेसबुक-इंस्टाग्राम), गूगल (यूट्यूब) और X (पूर्व में ट्विटर) को आंध्र प्रदेश...

Kerala civic polls: थरूर के गढ़ तिरुवनंतपुरम में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस को झटका

Kerala civic polls तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल में स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना के बीच राजधानी तिरुवनंतपुरम सबसे अधिक चर्चा में है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...

CBSE ने 10वीं के एग्जाम पैटर्न में किया बड़ा बदलाव, 2026 बोर्ड परीक्षा से लागू होंगे नए नियम

CBSE board exam 2026 नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा पैटर्न में अहम...

Airtel Vs Jio: 5G रिचार्ज में कौन है आगे? कीमत, स्पीड और नेटवर्क परफॉर्मेंस की पूरी तुलना

Airtel Vs Jio नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत में 5G नेटवर्क के तेजी से विस्तार के साथ ही Airtel और Jio के बीच प्रतिस्पर्धा अब रिचार्ज...

Virat kohli: एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के बाद ट्रैवल मोड में विराट-अनुष्का

Virat kohli: मुंबई, एजेंसियां। हाल ही में अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मनाने के बाद क्रिकेट स्टार विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles