JMM 6 seats 2025 Elections: JMM ने तोड़ा महागठबंधन से नाता, 6 सीटों पर उतारेगा उम्मीदवार

1 Min Read

JMM 6 seats 2025 Elections:

पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) अब महागठबंधन का हिस्सा नहीं रहेगा। पार्टी ने गठबंधन से अलग होकर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। JMM बिहार की छह विधानसभा सीटों – चकाई, धमदाहा, कटोरिया, पिरपैंती, मनिहारी और जमुई से उम्मीदवार उतारेगी। इन सभी सीटों पर दूसरे चरण में मतदान होना है। इस निर्णय की जानकारी पार्टी के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। JMM का यह कदम महागठबंधन के लिए नई चुनौती साबित हो सकता है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पलामू और बोकारो जिला समिति का किया गठन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं