Bihar Flood:
पटना, एजेंसियां। बिहार में बाढ़ पीड़ितों की सहायता राशि में भारी गड़बड़ी दिख रही है। यहां बख्तियारपुर दियारा में बाढ़ राहत की सहायता राशि कई मृतकों के बैंक खातों में भेज दी गई है। हरदासपुर दियारा, कालादियारा, रूपस महाजी, चिरैया रूपस और रामनगर सतभैया पंचायत के बाढ़ पीड़ितों के बैंक खाते में सात-सात हजार रुपये आए हैं। जिनमें कई लाभार्थी मृत पाए गए हैं। इन लाभार्थियों के बैंक खाते अब भी चालू है। अधिकारियों को इस गड़बड़ी से अवगत करा दिया गया है।
कई नाम ऐसे, जो यहां के निवासी नहीः
हरदासपुर दियारा के मुखिया मनोज कुमार ने जानकारी दी है कि उनके पंचायत में बाढ़ प्रभावितों की लिस्ट में लगभग सौ लोग ऐसे हैं जो इस पंचायत के निवासी नहीं है। वहीं 8 से 10 लोग तो ऐसे हैं जिनका निधन हो चुका है।
सूची सौंपे जाने के बावजूद लापरवाहीः
उन्होंने आरोप लगाया है कि बाढ़ पीड़ितों की सूची के लिए न तो अनुश्रवण समिति की राय ली गई और न ही किसी मुखिया से परिवार की जानकारी मांगी गई। मनोज कुमार ने बताया कि मृतकों की सूची जनप्रतिनिधियों ने सीओ को सौंपी थी। इसके बावजूद जिला मुख्यालय के कर्मियों द्वारा लापरवाही बरती गई।
इसे भी पढ़ें
Weather Update: मानसून ने तोड़ा 16 साल का रिकॉर्ड, तय समय से 8 दिन पहले केरल में दी दस्तक
