Grand Tiranga Yatra: बेतिया में BJP सांसद संजय जायसवाल की अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा, उमड़ा जनसैलाब

2 Min Read

Grand Tiranga Yatra:

बेतिया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बेतिया में देशभक्ति का माहौल उस समय और प्रबल हो गया, जब स्थानीय सांसद और भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सचेतक डॉ. संजय जायसवाल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सुबह बेतिया के नजर बाग से प्रारंभ होकर नगर क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से होती हुई शहीद पार्क पर जाकर समाप्त हुई।

इस तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, युवा और आम नागरिक शामिल हुए। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों और तिरंगे के साथ गूंजते जनसैलाब ने पूरे शहर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।

डॉ. संजय जायसवाल ने कहा

यात्रा के समापन पर शहीद पार्क में जनसभा को संबोधित करते हुए डॉ. संजय जायसवाल ने कहा,”यह भारत हम भारतीयों का है। अगर कोई हमारे देश की ओर गलत नजर से देखेगा, तो हम उसे करारा जवाब देंगे। हमारा लक्ष्य है कि वर्ष 2043 तक भारत को एक पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाएं।”उन्होंने यह भी कहा कि यह यात्रा सिर्फ तिरंगे के सम्मान की नहीं, बल्कि एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की यात्रा है। उन्होंने युवाओं से देशहित में कार्य करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय भाजपा नेता, युवा मोर्चा के सदस्य, महिला मोर्चा की कार्यकर्ता और वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति भी रही। यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण रही और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

इसे भी पढ़ें

Independence Day: जम्मू-कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस से पहले हाई अलर्ट, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं