Ganga River:
पटना, एजेंसियां। बिहार के भागलपुर जिले में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है, जिससे हालात बिगड़ते जा रहे हैं। रविवार देर रात गंगा के बढ़ते दबाव के चलते नवगछिया अनुमंडल के बुद्धू चक गांव में इस्माइलपुर-बिनटोली तटबंध का करीब 70 मीटर हिस्सा टूट गया। इससे गांवों में अफरा-तफरी मच गई और बाढ़ जैसी स्थिति बन गई।
तटबंध टूटने की शुरुआत मछली आढ़त के पास से हुई, जहां अचानक कटाव तेज हो गया और देखते ही देखते तटबंध का बड़ा हिस्सा नदी में समा गया। सूचना मिलते ही जल संसाधन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
बिजली की आपूर्ति को तत्काळ रोका गया:
बिजली की आपूर्ति को तत्काळ रोका गया ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। कटाव के दौरान दो बिजली के खंभे भी गिर गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इंजीनियरों ने बांस, झाड़ियां और बालू भरी बोरियों से कटाव को रोकने का प्रयास किया।
प्रशासन ने तटीय:
प्रशासन ने तटीय इलाकों के लोगों से उच्च स्थानों पर शरण लेने की अपील की है। फिलहाल प्रभावित क्षेत्रों में राहत पहुंचाई जा रही है और लगातार निगरानी की जा रही है। गंगा और उसकी सहायक नदियों के जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि से अन्य तटीय इलाकों में भी खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है, लेकिन हालात चिंताजनक बने हुए हैं।
इसे भी पढ़ें








