Ganga Water Metro: पटना में गंगा वाटर मेट्रो का सफल ट्रायल, जल्द शुरू होगी यात्रियों के लिए सेवा

1 Min Read

Ganga Water Metro:

पटना, एजेंसियां। गंगा नदी पर जल्द ही वाटर मेट्रो सेवा शुरू होने वाली है। गायघाट से NIT घाट तक हाल ही में सफल ट्रायल संपन्न हुआ, जिसमें कोलकाता से लाए गए एसी इलेक्ट्रिक जहाज एमवी गोमधर कुंवर का परीक्षण किया गया। इस ट्रायल में आईडब्ल्यूएआई और पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ और नोडल पदाधिकारी मौजूद रहे।

सुविधाएं और संचालन

एसी जहाज में लगभग 50 यात्रियों के बैठने और 25 यात्रियों के खड़े होकर यात्रा करने की व्यवस्था है। दीघा से कंगन घाट तक नियमित सेवा शुरू की जाएगी।जलमार्ग सेवा स्थानीय यात्रियों के साथ देशी और विदेशी पर्यटकों के लिए भी उपलब्ध होगी। फ्लोटिंग जेटी और अतिरिक्त इलेक्ट्रिक जहाज के माध्यम से यात्रियों की संख्या के अनुसार संचालन सुचारू रहेगा।

पर्यावरण और पर्यटन पर प्रभाव

इलेक्ट्रिक जहाज चलाने से प्रदूषण कम होगा और गंगा नदी का पर्यटन बढ़ेगा। यह परियोजना पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ शहर में पर्यटन और यात्रा अनुभव को नई ऊंचाई पर ले जाएगी।

इसे भी पढ़ें

Election committee: बिहारः BJP की प्रदेश चुनाव समिति की घोषणा, दिलीप जायसवाल, सम्राट चौधरी समेत कई दिग्गज शामिल


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं