Punauradham Janaki temple: पुनौराधाम जानकी मंदिर का शिलान्यास आज, 2000 संतों के लिए निःशुल्क भंडारे की व्यवस्था

2 Min Read

Punauradham Janaki temple:

सीतामढ़ी, एजेंसियां। आज यानि 8 अगस्त को पुनौराधाम जानकी मंदिर का शिलान्यास समारोह आयोजित किया जा रहा। इस ऐतिहासिक मौके पर देशभर से आने वाले 1500 से 2000 संतों के लिए विशेष निःशुल्क भोजन (प्रसाद) की व्यवस्था की गई है, जिसे महावीर मंदिर द्वारा संचालित ‘सीता रसोई’ प्रदान करेगी।

भोजन में होगा खास प्रसाद:

संतों के लिए खीर, कचौड़ी, सब्जी, चटनी, रोटी और बिना चीनी की खीर का विशेष प्रसाद तैयार किया गया है। यह व्यवस्था महंत कौशल किशोर दास के आवासीय परिसर में की गई है। बता दें कि शिलान्यास अवसर पर 12 हजार नवैद्यम लड्डुओं का भी वितरण किया जाएगा। यह जानकारी धार्मिक न्यास पर्षद और महावीर मंदिर न्यास समिति के सदस्य सायन कुणाल ने दी।

सीता रसोई का इतिहास:

पुनौराधाम में 2017 से ‘सीता रसोई’ चल रही है, जहां भक्तों को नियमित रूप से निःशुल्क भोजन कराया जाता है। इसके साथ ही अयोध्या में ‘राम रसोई’ भी संचालित हो रही है, जहां प्रतिदिन 10,000 से अधिक श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं।

भविष्य की योजना:

बिहार सरकार ने माता सीता की जन्मभूमि पुनौराधाम के विकास के लिए ₹882 करोड़ की योजना स्वीकृत की है। मंदिर परिसर को अयोध्या के राम मंदिर मॉडल पर विकसित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें

Amit Shah: सीतामढ़ी में 8 अगस्त को मां जानकी के भव्य मंदिर की आधारशिला रखेंगे अमित शाह


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं