Pratima Kushwaha: RJD की पूर्व महिला प्रदेश अध्यक्ष प्रतिमा कुशवाहा BJP में शामिल

2 Min Read

Pratima Kushwaha:

पटना, एजेंसिया। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी की पूर्व महिला प्रदेश अध्यक्ष प्रतिमा कुशवाहा ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया। उन्हें BJP के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

राजद सिर्फ परिवार की पार्टीः

बीजेपी में शामिल होने के बाद प्रतिमा कुशवाहा ने RJD नेतृत्व पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “RJD में केवल परिवार की ही चलती है, बाकी कार्यकर्ताओं की कोई सुनवाई नहीं होती। कुछ बाहरी लोग पार्टी और परिवार दोनों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि लालू प्रसाद यादव की पार्टी अब पहले जैसी नहीं रही। “मैं छठी मैया से प्रार्थना करती हूं कि बिहार में एनडीए की सरकार बने, ताकि विकास का पहिया तेजी से आगे बढ़े,” उन्होंने कहा।

एनडीए सभी वर्गों का ख्याल रखती हैः

BJP प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार की जनता प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास मॉडल पर भरोसा जता रही है। वहीं, प्रतिमा कुशवाहा ने RJD पर परिवारवाद और पैसों के प्रभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि “RJD ने सिर्फ परिवार को आरक्षण दिया, जबकि एनडीए ने सभी वर्गों के लिए समान अवसर सुनिश्चित किया है।

इसे भी पढ़ें

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव ने मोदी को बताया बिहार विरोधी, कहा – फैक्ट्री गुजरात में और जीत बिहार में नहीं चलेगी


Share This Article