Darbhanga juvenile home:
दरभंगा, एजेंसियां। दरभंगा के लहेरियासराय स्थित बाल सुधार गृह से मंगलवार देर रात 12 बाल कैदी फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, करीब 11 बजे बच्चों ने सुरक्षा गार्डों पर हमला किया और ईंटों-डंडों से घायल करने के बाद ऊंची दीवार फांदकर भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल छापेमारी शुरू की और अब तक पांच फरार बच्चों को पकड़ लिया है, जबकि सात अब भी लापता हैं।
क्षेत्र में नाकेबंदी कर तलाशी अभियान शुरू
एसएसपी दरभंगा जगन्नाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि सभी थानों को अलर्ट किया गया है और क्षेत्र में नाकेबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था लंबे समय से कमजोर रही है और पहले भी अनुशासनहीनता व लापरवाही की शिकायतें मिलती रही हैं। घटना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है।
इसे भी पढ़ें
Simdega child reform home: सिमडेगा बाल सुधार गृह से 6 बच्चे फरार, मचा हड़कंप







