Direct flight between Purnia-Ahmedabad: पूर्णिया-अहमदाबाद के बीच सीधी उड़ान 17 सितंबर से, लोगों को मिला बड़ा तोहफा

2 Min Read

Direct flight between Purnia-Ahmedabad:

पूर्णिया, एजेंसियां। लंबे इंतजार के बाद पूर्णिया के लोगों का सपना सच होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के तुरंत बाद, 17 सितंबर से स्टार एयर पूर्णिया और अहमदाबाद के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू करेगा।

हवाई कनेक्टिविटी का महत्व

Direct flight between Purnia-Ahmedabad:

नई उड़ान से पूर्णिया और आसपास के जिलों के यात्रियों को अहमदाबाद से सीधे कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे देश के अन्य प्रमुख शहरों तक पहुंचना आसान होगा। यात्रियों को अब पटना या बागडोगरा जैसे दूरस्थ हवाई अड्डों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

एयरलाइन की घोषणा

Direct flight between Purnia-Ahmedabad:

स्टार एयर ने सोशल मीडिया पर लिखा “आपको बिहार के रत्न पूर्णिया से जोड़ते हुए हमें गर्व है। संस्कृति, इतिहास और विरासत से समृद्ध यह शहर अब सीधे बुद्ध की भूमि के प्रवेश द्वार से जुड़ रहा है।” एयरलाइन ने इसे पर्यटन और व्यापार दोनों दृष्टि से अहम कदम बताया है।

तैयारी और विकास

Direct flight between Purnia-Ahmedabad:

पिछले कई महीनों से हवाई अड्डे को चालू करने के लिए युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही थीं। बिहार सरकार और जिला प्रशासन ने उद्घाटन से पहले साइट का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया। नई सुविधा से समय और संसाधन की बचत होगी, और पूरे सीमांचल क्षेत्र में आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

इसे भी पढ़ें 

PM Modi: जापान में मोदी ने देखी बुलेट ट्रेन, पीएम इशिबा के साथ नए E10 कोच में सफर किया मुंबई-अहमदाबाद के बीच दौड़ेगी यह ट्रेन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं