Vinod Tawde seat sharing: दर्मेंद्र प्रधान और विनोद तावड़े ने की सीट शेयरिंग पर चर्चा

3 Min Read

Vinod Tawde seat sharing:

पटना, एजेंसियां। बिहार चुनाव को लेकर NDA के बीच सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और बिहार बीजेपी के प्रभारी विनोद तावड़े चिराग पासवान के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे। इस बैठक में बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडे भी मौजूद रहे। सूत्रों के अनुसार, बैठक का मुख्य एजेंडा बिहार में एनडीए के गठबंधन के लिए सीट शेयरिंग का फाइनल फॉर्मूला तय करना था।

सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दी जानकारी

विनोद तावड़े ने इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर ट्वीट कर जानकारी दी कि “आज चिराग पासवान से केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और बिहार के मंत्री मंगल पांडे के साथ बिहार चुनाव को लेकर चर्चा हुई। बिहार की प्रगति के लिए एनडीए सरकार आवश्यक है और इसके लिए सभी गठबंधन साथी संकल्पबद्ध हैं।” उन्होंने बताया कि एक-दो दिन में सीट शेयरिंग का फैसला फाइनल कर दिया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार

सूत्रों के अनुसार, चिराग पासवान की पार्टी लोजपा इस बार बिहार में 45 से 54 सीटों की मांग कर रही है, लेकिन एनडीए नेतृत्व इस पर पूरी तरह सहमत नहीं है। एनडीए गठबंधन की कोशिश है कि सभी दल संतुलित हिस्सेदारी में चुनाव लड़ें ताकि गठबंधन की स्थिति मजबूत बनी रहे।

बैठक के दौरान रणनीतिक फैसलों पर भी विचार किया गया, जिससे बिहार में एनडीए की ताकत बनी रहे और आगामी चुनाव में गठबंधन की जीत सुनिश्चित हो। ये बैठक दिल्ली में एनडीए की सीट शेयरिंग प्रक्रिया में अहम मोड़ मानी जा रही है।

सीट शेयरिंग का फाइनल ऐलान अगले दो दिनों में

इस मुलाकात के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि सीट शेयरिंग का फाइनल ऐलान अगले दो दिनों में किया जा सकता है। इससे पहले भी कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन आज की बैठक को निर्णायक माना जा रहा है। चिराग पासवान की सक्रिय भागीदारी और केंद्रीय नेतृत्व की मौजूदगी से उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही बिहार चुनाव में गठबंधन के लिए सीटों का फाइनल फॉर्मूला घोषित होगा।

इसे भी पढ़ें

Chirag Paswan:बिहार चुनाव 2025:सीटों को लेकर विवाद, मांझी ने चिराग पासवान को गठबंधन का नियम समझाया


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं