D Raja: I.N.D.I.A. में बंटवारे का पेंच सुलझाने पटना पहुंचे सीपीआई के डी राजा

3 Min Read

D Raja:

पटना, एजेंसियां। इंडी एलायंस की सीट शेयरिंग में फंसे पेंच को सुलझाने के लिए सीपीआई के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा को पटना आना पड़ा है। सीपीआई 2020 में 6 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। 2 सीटों पर जीत मिली थी। सीपीआई इस बार राजद नेतृत्व के समक्ष 24 सीटों की सूची सौंप चुका है। पर माले और वीआईपी की सीटों के दबाव में राजद सीपीआई की सीटें नहीं बढ़ाना चाहता है।

पिछले तीन दिनों से राजद नेता तेजस्वी यादव अपने सरकारी आवास पर सीट शेयरिंग को लेकर इंडिया एलायंस के 7 दलों के नेताओं के साथ मैराथन बैठक कर रहे हैं। पर अब तक पूरी तरह मामला सुलझ नहीं पाया है। मंगलवार को सीपीआई के राष्ट्रीय महासचिव डी. राजा ने सीट शेयरिंग पर महागठबंधन के संयोजक तेजस्वी यादव के साथ बैठक की। राजा ने सम्मानजनक सीट देने की मांग की।

साहनी ने भी बढ़ाया टेंशनः

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने इस बात को नकारा कि वे एनडीए से भी बात कर रहे हैं, उससे गठबंधन की तैयारी में हैं। कहा-यह अफवाह है। मैं महा गठबंधन में हूं। रहूंगा। बिहार में महा गठबंधन की सरकार बनेगी। तेजस्वी सीएम और मैं डिप्टी सीएम बनूंगा। सीटों को लेकर सभी दलों में लगभग सहमति बन चुकी है। कहा- महागठबंधन की सरकार बनाने के लिए हमारी पार्टी प्रदेश में काम कर रही है।

3 महीने में 27 बार डिप्टी सीएम पद की दावेदारी कीः

मुकेश 3 महीने में 27 बार डिप्टी सीएम पद की दावेदारी कर चुके हैं। हालांकि कांग्रेस और राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि महा गठबंधन सरकार में वह डिप्टी सीएम बनेंगे। 13 सितंबर को कहा कि उनकी पार्टी 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और मैं डिप्टी सीएम बनूंगा। उन्होंने 5 सितंबर, 10 अगस्त, 7 अगस्त, 3 जुलाई, 30 जुलाई को भी खुद के डिप्टी सीएम बनने की बात कही।

इसे भी पढ़ें

Bihar Assembly Elections 2025: NDA में सीट शेयरिंग का मसला फंसा, धर्मेंद्र प्रधान आज पटना में करेंगे बैठक


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं